इंदौर : संस्कार भारती द्वारा 25 दिवसीय “अभिनय की पाठशाला” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर अभिनय, निर्देशन ,संगीत एवं वेशभूषा की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नाट्य विधा प्रमुख किरण शानी और संस्कार भारती की अध्यक्ष अर्चना चितले ने बताया कि रंगकर्म व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट माध्यम है। अभिनय कला साधारण से असाधारण होने की यात्रा है। ‘अनंत में स्वयं की खोज है’ इसलिए पाठशाला में अभिनय और उससे जुड़े सभी विषयों के हर पहलू से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा। जैसे- अभिनय से संबंधित तकनीकि ज्ञान ,बॉडी लैंग्वेज, एक्ट ऑफ साइलेंस ,संभाषण कला, वक्तृत्व में निपुणता ,भावाभिव्यक्ति में अवरोध एवं उसका निराकरण आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
16 फरवरी से 25 दिन तक चलेगी पाठशाला।
अभिनय की पाठशाला में शामिल होने की आयु सीमा 15 वर्ष से 35 वर्ष है।ये पाठशाला ”दिनांक 16/02 /2022 , बुधवार, से प्रतिदिन शाम 5:00 से 8:00 बजे तक नारायण बाग़ बाल विकास एवं सांस्कृतिक केंद्र ( प्रथम मंज़िल हाल) नारायण बाग़ , इंदौर पर लगेगी।
Related Posts
May 16, 2022 दिगंबर जैन समाज के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया उपचार
जैन युवा प्रकोष्ठ के आयोजन में सामाजिक संसद के पदाधिकारी भी पहुँचे।
इंदौर : सकल […]
July 20, 2022 आत्मबल, आत्मीय संपर्क और पॉजिटिव एप्रोच बनें जीत का आधार – पुष्यमित्र
इंदौर : नव निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव शपथ ग्रहण से पूर्व समाज के अलग - अलग […]
April 25, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन : स्थानीय पुलिस ने कोरोना के इलाज में काम आनेवाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला […]
March 1, 2023 एयरपोर्ट से होगी मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी
एयरपोर्ट से दो सौ मीटर की दूरी पर बनेगा मेट्रो स्टेशन
सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट […]
April 7, 2023 मां, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व : गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संस्कृति […]
May 16, 2019 व्यापारी कल्याण आयोग का जल्द होगा गठन- ताई इंदौर: लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के […]
September 9, 2023 मोरक्को में भूकंप से जानमाल की भारी क्षति, 800 से ज्यादा लोगों की मौत
नई दिल्ली : अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार सुबह आए 6.8 तीव्रता के भूकंप से जान माल की […]