बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा पार कर रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव में करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 3 महिलाओ की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बलिया के कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया, नाव के असंतुलित होने और तेज हवा के कारण पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नदी में कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि यही हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।हादसे के बारे में सबसे पहले स्थानीय लोगों को पता चला। कुछ लोग तैर कर बाहर आने में सफल रहे। जबकि कुछ को लोगों ने बचा लिया। कई लोग अभी भी लापता बताए गए हैं।
Related Posts
October 1, 2021 इंदौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वितरित किए गए निर्वाचन प्रमाण पत्र
इंदौर : गुरुवार को निर्वाचन समिति द्वारा इन्दौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी […]
August 11, 2022 केंद्रीय जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांधने देने पर नाराज बहनों ने लगाया जाम
जेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।
मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आने के बाद मिली […]
January 31, 2023 संविधान मात्र किताब नहीं, जीवन जीने का साधन है – जयवर्द्धन सिंह
विधिक जागृति फोरम ने किया युवा प्रतिभाओं का सम्मान।
इंदौर : विधिक जागृति फोरम ने […]
March 8, 2021 अमितेश नगर में साफ सुथरी नदी में परिवर्तित हुआ गन्दा नाला
फाउंटेन एवं पौधारोपण कर बढ़ाया सौंदर्यीकरण।
इंदौर : शहर को सीवेज मुक्त बनाने के […]
December 12, 2021 चेन लूट के आरोपी को अदालत ने 5 वर्ष के कारावास से किया दण्डित
इंदौर : चेन खींचकर लूट करने वाले आरोपी को अदालत ने 05 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित […]
October 25, 2023 विजयादशमी पर तीन सौ से अधिक स्थानों से निकले पथ संचलन
इन्दौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने शाखा […]
May 14, 2022 बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है – कांग्रेस
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,विधायक संजय शुक्ला,जिला कांग्रेस […]