इंदौर : कोरोना संक्रमण शुक्रवार को भी पौने दो सौ के करीब रही। ग्रोथ रेट भी लगभग साढ़े नौ फीसदी रहा। इस बीच दिल्ली भेजे गए 106 सैम्पल्स में से 6 में uk स्ट्रेन की पुष्टि होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हैरत की बात ये है कि इनमें से कोई भी मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गया है। बहरहाल, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन आने वाले दिनों में सख्त कदम उठा सकता है।
173 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को 1763 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 1828 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1631 निगेटिव पाए गए। 173 पॉजिटिव रहे। 24 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 843198 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से कुल 60559 पॉजिटिव पाए गए।
125 डिस्चार्ज किए गए।
शुक्रवार को कोरोना मुक्त होने पर 125 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर कुल 58248 मरीज अब तक डिस्चार्ज किए गए। उपचार रत मरीजों की तादाद 1378 हो गई है। हालांकि शुक्रवार को भी कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। अभी तक कुल 933 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
January 30, 2023 प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की मदद करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई – गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर में पकड़ीं गयी सोनू मंसूरी के पीएफआई से हैं संबंध।
भोपाल : गृह मंत्री डॉ. […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
October 15, 2020 सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट
इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी […]
May 12, 2022 पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका पाया गया शव
इंदौर : लसूडिया थाना क्षेत्र की इंडस सेटेलाइट ग्रीन नामक कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार […]
November 14, 2020 सावधान इंदौर….फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट 9 फीसदी तक पहुंचा…!
इंदौर : दीपावली की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ से कारोबार को तो गति […]
October 13, 2023 निर्वाचन आयोग ने की इंदौर व उज्जैन संभाग में चुनाव तैयारियों की समीक्षा
विधानसभा निर्वाचन-2023
निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने […]