लातूर के पास ट्रक ने मारी थी कार को टक्कर।
मौके पर ही हो गई थी चारों की मौत।
इंदौर : महाराष्ट्र के लातूर में दुर्घटना में मारे गए कार सवार दो कपड़ा व्यापारियों सहित चार मृतकों के शव गुरुवार को इंदौर लाए गए। मृतकों की पहचान संजय जैन निवासी मल्हारगंज, संजय जैन निवासी कमाठीपुरा, दीपक जैन और संतोष जैन के रूप में हुई थी। चारों मृतकों की शवयात्राएं उनके निवास्थान से निकलकर अंतिम चौराहा पहुंची। वहां से ये शवयात्राएं एक साथ पंचकुइया मुक्तिधाम ले जाई गई। बड़ी तादाद में जैन समाज के व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखकर मृतकों के अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया था।
बता दें कपड़ा व्यापारी कारोबार के सिलसिले में महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे थे। लातूर जिले में निलंगा – उदगीर रोड पर एक ट्रक ने सामने से उनकी एसयूवी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
Related Posts
July 24, 2020 इंदौर को मिल सकती है प्रायवेट ट्रेनों की सौगात- लालवानी नई दिल्ली : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रेलवे से जुड़े […]
December 12, 2021 पंचायत चुनावों के लिए सोमवार से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत […]
September 26, 2021 सोया तेल की फर्म पर मारा गया छापा, मिलावटी होने की आशंका में हजारों लीटर तेल किया गया जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने खाद्य विभाग के साथ सोयाबीन, सोयास्टार, वनस्पति फारचून […]
September 8, 2024 गणपति बप्पा मोरया की अनुगुंज के बीच बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए विघ्नहर्ता श्री गणेश
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर भाजपा कार्यालय पर भी विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधिवत […]
May 24, 2020 वरिष्ठ खेल पत्रकार स्वरूप वाजपेयी का निधन इंदौर : वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट के ख्यात सांख्यिकीविद डॉ. स्वरूप बाजपेयी का 78 […]
June 2, 2023 इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन
उज्जैन रोड पर जगह - जगह गीत - संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया […]
April 3, 2017 मात्र 3 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, घूस नहीं टेस्ट देना होगा नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में करीब 30 फीसदी […]