इंदौर: बुधवार देर शाम विजयनगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले।
बताया जाता है कि बदमाश किसी वाहन में सवार होकर आए थे। व्यस्ततम इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गईं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत पास ही स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल का नाम संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेली बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें 4 गोलियां लगी है। डॉक्टर उनकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंच गए थे। चली हुई गोलियों के खोल और भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ घटनास्थल के आसपास की इमारतों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस के हाथ वो फुटेज भी लग गए जिनमें बदमाश संदीप अग्रवाल पर गोलीबारी कर भागते हुए दिखाई दे रहें हैं।
संदीप अग्रवाल जमीन के अलावा केबल व्यवसाय से भी जुड़े थे। ये भी कहा जाता है कि वो सट्टा गतिविधियों में भी लिप्त थे। पुलिस उनसे जुड़े हर कारोबारी और निजी विवाद को जांच के दायरे में लेने के साथ बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जमीन और केबल कारोबारी को गोली मारी, हालत गंभीर
Last Updated: January 16, 2019 " 06:57 pm"
Facebook Comments