इंदौर : पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक फैला हुआ है। सब लोग घरों में कैद हैं। ऎसे में कुछ खुशी के पल कहीं पीछे न छूट जाए इसलिए मौजूदा साधनों से ही उन पलों को जीने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया इंदौर में देखा गया जिसमें अपने एक मित्र की 25 वीं विवाह की वर्षगांठ को दोस्तों ने वेब कॉलिंग कर मनाई। इन पलों को महाराष्ट्रीयन पद्धति से बाकायदा सेलिब्रेट भी किया गया।
पारम्परिक विधि से कराया पुनः विवाह।
प्रदीप राणे ओर सुप्रिया राणे की रविवार को 25 वी एनिवर्सरी थी। इसपर उनके नजदीकी मित्रों ने वेब वीडियो कॉलिंग के साथ घर में केक ओर नई नई डिश बनवाई। इसी के साथ एनिवर्सरी कपल का महाराष्ट्रीयन पद्धति से मंगलाष्टक गाकर पुनः घर में ही विवाह करवाया गया। इस अनूठे प्रसंग के साक्षी सभी मित्र परिवार सहित वेब वीडियो कॉलिंग के माध्यम से घर में बैठ कर बने। श्री राणे के मित्र तरुण शर्मा ने बताया कि राणे दंपति की सालगिरह धूम धाम से सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। यह अपने आप में अनूठा प्रयोग था जिसे सभी ने खूब एन्जॉय किया और राणे दंपत्ति के स्वस्थ, समृद्ध और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
Related Posts
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
October 11, 2020 विपक्ष की चाल को भांपकर उसे बेअसर करने में वार रूम की अहम भूमिका- ताई
इंदौर : 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले थे। कुछ सीटों […]
June 25, 2024 चिड़ियाघर में आया नया मेहमान, अफ्रीकन जेब्रा ने शिशु जेब्रा को दिया जन्म
इंदौर : कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए […]
September 20, 2022 बिल्डर नीलू पंजवानी और साथियों के खिलाफ अवैध कब्जे और निर्माण की कई शिकायतें..
निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश।
इंदौर : बिल्डर नीलू पंजवानी की पलसिया स्थित नवीन […]
January 17, 2023 ‘ प्रिय भाई..एक कविता हवी आहे ‘ एक अनूठा कलाविष्कार
इंदौर : (राजेंद्र कोपरगांवकर)मराठी फिल्म, टीवी सीरियल्स और रंगमंच पर कई ऐसे दिग्गज […]
November 29, 2022 विधायक शुक्ला ने दिखाई मानवीय संवेदना
सड़क पर भटकते नेत्र हीन बालक को व्यास पीठ पर ले जाकर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद […]
February 2, 2023 घर का नौकर ही निकला चोर, पुलिस ने तीस लाख रुपए कीमत के जेवरात किए बरामद
पुलिस थाना पलासिया ने त्वरित कुछ ही घंटे में किया चोरी की वारदात का पर्दाफाश।
आरोपी […]