इंदौर : केशरबाग रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री अहिल्यामाता गौशाला पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, मंत्री पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने गौशाला आकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत एवं अन्य पौराणिक कलाकृतियों का निर्माण कर उनका पूजन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। आम गोभक्तों ने भी परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गौवंश का पूजन किया। उन्होंने पं. मुकेश शास्त्री के निर्देशन में गौमाता की आरती में भी भाग लिया।
गौशाला पर गुरुवार 11 नवम्बर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौवंश की पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। आम नागरिकों के लिए यहां पूजन सामग्री एवं विद्वान आचार्य सहित सभी प्रबंध निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। जो भी गौभक्त यहां आकर गौपूजन, गौदान आजीवन गौसेवा संकल्प, वार्षिक सेवा संकल्प, अन्नदान एवं गौसेवा के लिए जो भी अनुष्ठान या मनोरथ करना चाहे, वे यहां सुबह 9 से 2 बजे के बीच आकर लाभ उठा सकेंगे। किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुष्पेन्द्र धनोतिया से 94250-54776, सी.के. अग्रवाल से 98933-20718 तथा पवन महिन्द्रे से 7000436588 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Related Posts
September 25, 2021 भू- माफिया के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई, सीलिंग की जमीन पर निर्मित दो गार्डन व 70 से अधिक दुकानें की गई ध्वस्त
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद माफिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में अभी तक की […]
January 16, 2017 पुलिस ने सीरियल रेपिस्ट किया गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बच्चियों को बना चुका है शिकार नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक […]
February 21, 2019 पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट […]
September 30, 2020 पंजाब के किंग्स पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
इसे कहते हैं नहले पर दहला। बल्लेबाजी का अभूतपूर्व आतिशबाजी नजारा। […]
April 30, 2024 राष्ट्रहित और सनातन की रक्षा के लिए थामा बीजेपी का दामन : बम
इंदौर : कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर भरे नामांकन को अंतिम दिन वापस लेने और बीजेपी का दामन […]
April 17, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने एमटीएच का किया दौरा
समस्याओं का जायजा लेकर त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति […]
June 9, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 18 जुलाई को होगा मतदान
नई दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति […]