इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण का ग्रोथ रेट बढ़कर 8 फीसदी से ज्यादा हो गया। संक्रमित मामलों का इस तरह बढ़ना शहर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।शुक्रवार को ही 2 मौतें भी हुई।
184 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि।
शुक्रवार 7 अगस्त को 2524 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 2261 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को प्राप्त हुई।2049 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 184 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 28 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक की बात करें तो 151795 सैम्पलों की जांच की गई है। 8343 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। याने 5 फीसदी से ज्यादा औसत संक्रमण दर रही है।
2 और मरीजों की संक्रमण से गई जान।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो और मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 330 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इंदौर में मृत्यु दर की गणना की जाए तो करीब 4 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
80 मरीजों को कोरोना से मिला छुटकारा।
शुक्रवार को 80 मरीज कोरोना से मुक्त होने के बाद सकुशल घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5851 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इसका औसत देखा जाए तो 70 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 2162 मरीजों का अभी भी कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 16, 2025 सिंधु जल संधि पर रोक से घबराए पाकिस्तान ने लगाई निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार
नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में भारी तबाही झेलने और सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाए […]
June 3, 2025 ग्लोबल डिजिटल फोरम में भारत व इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे राजेश उदावत
एमआईसी सदस्य हैं राजेश उदावत।
इंदौर : नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य, योजना एवं […]
February 14, 2022 फ्लाइट से आकर चार पहिया वाहन चुरा ले जाने वाला बदमाश भरतपुर से पकड़ाया
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाला, अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर शेर सिंह मीणा उर्फ रतन […]
September 27, 2021 सुमन चौरसिया के संग्रहालय में मौजूद हैं लताजी के गाए 7 हजार गीतों की विरासत
कीर्ति राणा, इंदौर : स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अब इंदौर आने का मन नहीं करता लेकिन […]
June 11, 2021 पेट्रोल- डीजल की दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल..
इंदौर : पेट्रोल- डीजल की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन के तहत […]
June 22, 2021 इंदौर संभाग के सभी जिलों में टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य अर्जित किया गया।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इन्दौर संभाग के सभी ज़िलों ने कोविड […]
January 15, 2025 महाकुंभ में रिलायंस बनाएगा कैम्पा आश्रम, तीर्थयात्री कर सकेंगे आराम
कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, महाकुंभ में करेगा सेवाकार्य।
प्रयागराज : रिलायंस […]