इंदौर: चुनावी लाभ के लिए नेता और राजनीतिक पार्टियां किस हद तक गिर सकते हैं, इसका उदाहरण बुधवार को सामने आया। कांग्रेस के दो नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में ऐसे आपत्तिजनक स्टिकर्स चिपका दिए जिनमें पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आरपीएफ ने ये गिरी हुई हरकत करनेवाले दोनों स्थानीय कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेताओं के नाम विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी बताए गए हैं। आरोपियों ने जो विवादित स्टिकर्स ट्रेनों में चिपकाए थे उनपर लिखा था देश का चौकीदार चोर है।
स्टिकर्स पर राहुल- प्रियंका की तस्वीर।
आरपीएफ ने आरोपियों के विवादित स्टिकर्स चिपकाते वीडियो फुटेज भी जुटा लिए हैं। देश का चौकीदार चोर है लिखे इन स्टिकर्स पर राहुल- प्रियंका की तस्वीर, हाथ का पंजा और लड़ाकू विमान राफेल की फ़ोटो है। आरोपी नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी का नाम व चित्र भी स्टिकर पर छपे हैं। ये स्टिकर्स जब्त करने के साथ दोनों आरोपी कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कायमी की गई है। इसी के साथ चुनाव आयोग के संज्ञान में भी ये मामला लाया गया है। फिलहाल आरोपी नेताओं की गिराफ्तारी नहीं हो पाई है।
Related Posts
December 23, 2023 गांधी, विनोबा के विचार आज भी प्रासंगिक : कुलपति डॉ. रेणु जैन
तीन दिवसीय राष्ट्रीय नंदिनी लोक मित्र शिविर का आगाज।
इंदौर : महात्मा गाँधी और भूदान […]
October 6, 2020 नया नौ दिन, पुराना सौ दिन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अनुभव भी कोई चीज होती है। इसके दर्शन चेन्नई ने किंग्स इलेवन को […]
February 1, 2022 केंद्रीय बजट : इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं, डिजिटल करेंसी लाएगी सरकार
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को संसद में वर्ष […]
May 11, 2020 तेज आंधी से बाधित बिजली आपूर्ति को कुछ ही घंटों में किया बहाल इंदौर : एक- दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। आसमान में बादल छाने के साथ हवा […]
February 24, 2020 भव्य कलश यात्रा के साथ पितरेश्वर हनुमान धाम पर शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इंदौर : पितृ पर्वत पर श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ […]
May 21, 2020 59 नए लोगों में पाया गया कोरोना संक्रमण, 39 कोरोना से हुए मुक्त.. इंदौर : कोरोना के नित नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार 20 मई को जांचे गए कुल […]
May 30, 2021 शहरी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे ड्राइव इन वैक्सिनेशन सेंटर
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन सेंटर […]