इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देवी महालक्ष्मी से प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए।उन्होंने कहा कि दीप पर्व जीवन में प्रसन्नता को बढ़ाने का अवसर है। उनका संकल्प है कि जीवन का एक-एक क्षण प्रदेश के विकास के लिए लगाएंगे। पूरी क्षमता से कार्य करते हुए प्रदेश की सेवा में संलग्न रहेंगे।कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और समृद्ध एवं आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इन प्रयासों में जनता की भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चीन या अन्य देशों में बनी सामग्री और पटाखों का उपयोग न करें।
स्वदेशी दीपक और मूर्तियों की करें खरीददारी।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे अपने कारीगरों के परिश्रम को सम्मान देते हुए स्वदेशी दीपक और मूर्तियाँ उपयोग में लाई जाएँ। मिट्टी के दिए जलाने से माटी शिल्पियों को भी मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।
Related Posts
March 22, 2023 अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला बदमाश पकड़ा गया
आरोपी के कब्जे से तेज धार वाले 11 चाकू और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : अवैध हथियारों की […]
May 18, 2020 नियंत्रण में है कोरोना पर नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी.. इंदौर : कोरोना का संक्रमण बेकाबू तो नहीं है पर नित नए मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता […]
November 11, 2023 मधु वर्मा को मिल रहा जनता का जोरदार समर्थन
महिलाओं ने आरती उतारकर मधु भैया को दिया जीत का आशीर्वाद।
इंदौर : राऊ विधानसभा के […]
March 30, 2021 वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया […]
December 15, 2022 प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट की तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : इंदौर जिले के […]
October 9, 2019 सुनहरी यादें लेकर इंदौर से विदा हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : विश्व के 55 देशों के स्टूडेंट्स ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए एमरल्ड हाइट्स […]
November 11, 2021 जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेने जाने वाले युवाओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम, गृहमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : आगामी 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर […]