भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी कर दी गई है। अब सिर्फ आचार संहिता लागू होने का इंतजार है। राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव को दो और पंचायत चुनाव को तीन चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ाया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के नगर निगम और नगर परिषदों में एक साल से भी अधिक समय से प्रशासकीय कार्यकाल चल रहा है। पहले कमलनाथ सरकार ने तारीख बढ़ाई। बाद में शिवराज सरकार भी इसे टालती रही। हाल ही में तीन महीने के लिए चुनाव आगे बढ़ाने का फैसला किया गया था। इसके बाद याचिका दायर की गई तो हाईकोर्ट ने जल्द चुनाव कराने के आदेश दिए।
चुनाव आयोग के अनुसार मतदान पूर्व की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। इसमें आरक्षण से लेकर अन्य सभी तरह की व्यवस्थाएं शामिल हैं।
कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे निर्वाचन आयुक्त।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 मार्च को शाम 4 से 5ः30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे। इसके बाद आचार संहिता लगने के साथ ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।
Related Posts
October 30, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक को विकास में बनाएंगे नंबर वन : विजयवर्गीय
इंदौर : संस्था मातृभूमि के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र […]
March 11, 2025 महू की घटना को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कसा तंज, भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से खुश […]
December 7, 2022 खड़े ट्रकों से टायर चुराने वाली गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : हेवी व्हीकल के टायर चोरी करने वाली शातिर गैंग क्राइम ब्राँच इन्दौर के शिकंजे […]
April 20, 2025 बीजेपी नेता के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जेल भेजा
पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप।
चिंटू के […]
September 11, 2022 महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान 19 की मौत
मुंबई : महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई […]
June 27, 2020 चीन को लेकर बीजेपी- कांग्रेस में वार- पलटवार इंदौर : मप्र की 24 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में होनेवाले उपचुनाव में चीन भी एक बड़ा […]
November 1, 2023 कांग्रेस ने खूब घोटाले किए इसलिए उसे घोटाला शब्द ही याद आता है :मालू
इंदौर : कांग्रेस के प्रचार मैनेजरों को न तो अर्थशास्त्र का ज्ञान है, न ही समाजशास्त्र […]