ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया लालवानी ने ।
ग्रामीण कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
इंदौर : बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने राऊ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। विधायक मधु वर्मा के साथ देवगुराडिया स्थित प्राचीन गुटकेश्वर महादेव मंदिर और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर लालवानी ने जनसंपर्क की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर मतदाताओं से इंदौर को मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाने की अपील की । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लालवानी का भव्य स्वागत कर प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी ।
इस दौरान लालवानी ने कई नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया।
जनसंपर्क के दौरान शंकर लालवानी ने मंच पर बैठने की बजाए कार्यकर्ताओं के साथ दरी पर बैठ कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। लालवानी की इस सहजता से कार्यकर्ता भी खुश नजर आए।
लालवानी ने दुधिया, बडकिया, उमरिया, जामनिया, सोनवाय, उज्जैनी, पिपल्दा, तिल्लौर बुजुर्ग, तिल्लौर खुर्द, राला मंडल, मिर्जापुर, असरावद, उमरिया खेडी, मोरोद माचला, नैनोद, रिजलाय, बिसनावदा, कलारिया, तलावली, सिदौडा, रंगवासा से राऊ नगर पहुंच मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।
Related Posts
June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]
July 21, 2021 गोलीकांड के दो आरोपियों ने विजय नगर थाने में किया सरेंडर…
इंदौर : शराब कारोबार पर वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में सोमवार को हुए गोलीकांड के दो […]
January 16, 2023 विधायक विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
विधानसभा 3 में मकर संक्रांति पर मनाया गया पतंग महोत्सव।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र […]
March 16, 2021 दो साल से नहीं हुई दो हजार रुपए के नोटों की छपाई, संसद में सरकार ने दी जानकारी
नई दिल्ली : 2000 रुपये मूल्य के करेंसी नोट की पिछले 2 साल में कोई छपाई नहीं हुई है। […]
November 1, 2020 कोरोना संक्रमण का लगातार कम हो रहा प्रकोप, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना संक्रमण बिना वैक्सीन के ही सिमटता जा रहा […]
February 2, 2025 केंद्रीय बजट : 2025 -26 के प्रमुख प्रावधान
मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी 75 हजार सीट।जल जीवन मिशन 2028 तक।देश में आईआईटी संस्थानों की […]
June 9, 2023 बेटे की लालसा में डेढ़ साल की मासूम की हत्या करने वाले हैवान पिता को मिली किए की सजा
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से किया दंडित।
इंदौर : 18 माह की मासूम बालिका की हत्या […]