नई दिल्ली : पाकिस्तान की हिमाकत का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। भारत ने जल, थल और नभ तीनों ओर से पाकिस्तान की घेराबंदी कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना ने बड़े हमले को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी। इस हमले में कराची पोर्ट पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के चलते भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर दिया था।
भारत की तीनों सेनाएं मिलकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पाक सेना को भी सबक सिखाने में जुट गई है।
उधर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया जबकि पुंछ में दो कामिकेज ड्रोन को भी मार गिराया गया।
बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत में कई स्थानों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। इस बीच जम्मू सिविल एयरपोर्ट पर पाक के ड्रोन हमले को भी निष्फल कर दिया गया।
Related Posts
August 20, 2022 आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जन्माष्टमी पर घोष के प्रदर्शन के साथ किया बांसुरी वादन
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घोष […]
November 9, 2024 मोनू भाटिया अध्यक्ष, प्रितपाल सिंह भाटिया महासचिव निर्वाचित
श्री गुरु सिंघ सभा, इंदौर के चुनाव में खालसा फतेह पैनल की एकतरफा जीत।
इंदौर : 12 साल […]
September 4, 2022 इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक का शुभारंभ
वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ, गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर के पूर्वी क्षेत्र की जनता […]
March 19, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर’ का विमोचन 20 मार्च को, ‘खामोशियों की गूंज’ पर भी होगी चर्चा
इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह […]
May 12, 2022 धार भोजशाला का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार सहित आठ को भेजा गया नोटिस
इंदौर : लंबे समय से चला आ रहा मप्र के धार जिले में स्थित भोजशाला का विवाद भी कोर्ट के […]
March 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाई बस, 5 जवान शहीद
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा […]
September 10, 2022 थैलेसीमिया पीड़ित गरीब वर्ग के बच्चों को मिलेंगी नि:शुल्क दवाइयां
श्री रणजीत हनुमान मंदिर और श्री गणेश मंदिर खजराना में हुआ निशुल्क दवाई वितरण केंद्र का […]