वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ी संख्या पर कार्यकर्ता जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर रणदिवे का जोरदार स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दी। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार जताया।
राम मंदिर परिसर में किया पौधारोपण।
गौरव रणदिवे ने दिन की शुरुआत राम मंदिर पंचकुइया के पास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए की। युवा कार्यकर्ताओं ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद रणदिवे रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की, जहां कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री संदीप दुबे, सविता अखण्ड, नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल, पदमा भोजे, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, गणेश गोयल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघु यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, जीतू कुशवाह, जितेन्द्र पाण्डे, हर्षवर्धन बर्वे, नितीन द्विवेदी, अजय अग्निहोत्री, जितेन्द्र कौल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
February 7, 2024 शासकीय जमीन पर बने 64 अवैध निर्माण किए धराशायी
करोड़ों रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन की गई अतिक्रमण मुक्त।
इन्दौर : मंगलवार […]
September 15, 2020 त्वचा, नेत्र व अंग दान पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन और वेबिनार इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी ने रोटरी क्लब बोरीवली ईस्ट, दिल्ली शाहदरा, कॉटन सिटी रायचूर, […]
May 19, 2024 पतंजलि की सोन पापड़ी गुणवत्ता की कसौटी पर हुई फेल
कोर्ट ने कंपनी के 03 कर्मचारियों को सुनाई 06 माह के कारावास और जुर्माने की सजा।
नई […]
November 17, 2023 एकलव्य गौड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया प्रकरण
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की […]
September 27, 2023 नीता अंबानी ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
मुंबई : श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक […]
August 3, 2023 विधानसभा चुनाव और विजयवर्गीय को हल्के में मत लेना
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
मप्र में इंदौर से चुनावी शंखनाद कर के गृहमंत्री अमित शाह […]
February 5, 2021 आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाकर 11 फरवरी की गई
इंदौर : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, (आईटीआई) नंदानगर, इदौर में सत्र […]