इंदौर : खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 इंदौर जिला बैडमिंटन चयन स्पर्धा में मंत्र सोनेजा ने जूनियर बालक एकल और आध्या जैन ने जूनियर बालिका एकल खिताब हासिल किया।खेल एवं युवा कल्याण विभाग तहत इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल हाल में आयोजित स्पर्धा में पहले क्रम के मंत्र सोनेजा ने फाइनल में दूसरे क्रम के देव कुमावत को 15-8,15-11 से हराया। बालिका एकल फाइनल में पहले क्रम की आध्या जैन ने दूसरे क्रम की
अनुष्का शाहपुरकर को तीन गेमों में 9-15,15-9,15-12 से पराजित किया। मप्र ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष ओम सोनी ने पुरस्कार वितरण किया। इंदौर जिला खेल अधिकारी रीना चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल खेल अधिकारी अकरम खान, रजनीश जैन भी इस दौरान मौजूद थे, इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन की ओर से विजेता -उपविजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन रैफरी धर्मेश यशलहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। संयोजक आर पी सिंह नैयर ने आभार व्यक्त किया।
इंदौर जिला टीम के खिलाड़ी, इंदौर संभाग अंतर जिला बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे जो 25 सितम्बर को एमराल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल के हॉल में ही खेली जाएगी।
Related Posts
November 7, 2023 आबकारी विभाग ने 59 स्थानों पर दी दबिश, साढ़े चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त
01 दोपहिया वाहन सहित 811 लीटर अवैध मदिरा तथा 1605 लीटर महुआ लहान जब्त […]
April 4, 2019 कमल पुत्र नकुल छिंदवाड़ा से होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार नई दिल्ली: कांग्रेस ने मप्र से 12 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सीएम कमलनाथ के […]
August 14, 2020 होम आइसोलेशन, क्वारनटाइन को लेकर नए दिशा- निर्देश जारी.. इंदौर : जिला प्रशासन ने कोविड-19 के होम क्वारंटाइन होम आइसोलेशन में रखे जाने वाली […]
April 11, 2023 नगर निगम के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों से लिए गए सुझाव
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नगर पालिक निगम के वर्ष 2023-24 बजट को लेकर शहर […]
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
February 20, 2019 अनिल अंबानी को ‘सुप्रीम’ झटका, एक माह में चुकाओ 453 करोड़ नई दिल्ली: देश के चर्चित कारोबारी अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। […]
November 7, 2020 मतदान के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, मौतों का भी बढ़ा ग्राफ..!
इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट […]