मंदसौर, रतलाम, नागदा,शाजापुर में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, गिरे ओले।
इंदौर के कई इलाकों में भी हुई बारिश।
इंदौर : प्रदेश के इंदौर सहित आसपास के कई शहरों में दोपहर बाद आंधी – तूफान के साथ बारिश होने से मतदान में बाधा पड़ी। कई जगह ओले गिरने की भी खबर मिली। तेज धूप के बाद एकाएक हुई बेमौसम बारिश से मतदान करने जा रहे मतदाताओं को रास्ते में ही सुरक्षित स्थान की शरण लेनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर, रतलाम, नागदा, शाजापुर के साथ इंदौर में भी कई इलाकों में बारिश ने मतदान को प्रभावित किया। शहर के पूर्वी क्षेत्र के पिपल्याहाना में ओले गिरने की भी खबर है। पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी बादल बरस गए।
मंदसौर, रतलाम, नागदा में जोरदार बारिश हुई, वहीं शाजापुर में भारी आंधी – तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान चने के बराबर ओले भी गिरे। करीब आधे घंटे तक मौसम के बिगड़े तेवरों ने इन सभी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग में व्यवधान डाला। मतदान के लिए जाने वाले लोग भी मायूस होकर जहां थे, वहीं थम गए। हालांकि बारिश थमने के बाद कई लोग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।
Related Posts
May 9, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते डॉक्टर सहित तीन धराए, 4 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों […]
December 19, 2020 एमएसपी को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ, किसानों के हित में हैं नए कृषि कानून- पीएम मोदी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों को […]
July 19, 2025 एआईएस की जानकारी का मिलान करके ही दाखिल करें रिटर्न
टीपीए के सेमिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं […]
September 25, 2019 श्वेता की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में सुनवाई टली इंदौर : न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हनी ट्रैप मामले की आरोपी श्वेता पति विजय की जमानत […]
May 22, 2023 पीआईएमआर के छात्रों को मिला 6.10 लाख तक का पैकेज
100 पास आउट छात्रों का विभिन्न कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट।
इंदौर : वर्ल्ड एचआर डे के […]
January 6, 2019 गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन इंदौर: गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला […]
April 7, 2021 हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने […]