इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम देने का दावा पुलिस ने किया है।
कुक्षी जिला धार के गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम।
गुरुवार को आईजी पवन कुमार शर्मा और डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने प्रेस वार्ता के जरिए समूचे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ग्राम उमरीखेड़ा में रमेश साहू के ढाबे के पास रहने वाले मनावर जिला धार के युवक ने लूट की साजिश रची थी। उसने 3 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ ढाबे पर धावा बोला था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर रमेश साहू की हत्या कर दी। साहू की पत्नी व बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जेवरात लूटकर भाग निकले।पुलिस ने कई टीमों को आरोपियों की पहचान व तलाश में लगाया था। मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर गुजरात के द्वारिका और धार के कुक्षी से 7 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के इरादे से हत्या करना कबूल कर लिया।
हत्या में प्रयुक्त वाहन व हथियार बरामद।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, तीन देशी कट्टे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। लुटे गए जेवरात भी आरोपियों से जब्त हो गए हैं।
Related Posts
June 1, 2022 एक लाख सीडबॉल तैयार कर प्रकृति को अर्पित करेंगे पत्रकारिता के विद्यार्थी
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला के […]
April 27, 2025 जनप्रतिनिधियों को सैल्यूट के मामले में दो गुटों में बंटी कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष सिंघार के समर्थन वाले बयान के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने […]
December 12, 2024 दादू महाराज संस्थान में 14 दिसंबर को मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दत्त […]
May 24, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी पकड़ाया, हजारों रूपए नकद बरामद
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना जूनी इंदौर की […]
January 24, 2021 कमलनाथ के नेतृत्व में देपालपुर में कांग्रेस ने निकाली ट्रेक्टर रैली, नए कृषि कानून थोपे जाने का किया विरोध
भोपाल : किसान आंदोलन के समर्थन और संसद में पारित तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में मध्य […]
December 21, 2021 सनावद में ज्वेलर की हत्या कर लाखों का सोना लूटकर भागे आरोपी को देपालपुर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : जिला खरगौन के सनावद में स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर सोना लूटने वाले प्रकरण का […]
April 13, 2021 दो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से बचाई गाय- बछड़े की जान
इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस […]