इंदौर : कोरोना संक्रमण नियंत्रित जरूर हुआ है पर थमा नहीं है। मंगलवार 9 जून को भी 50 से अधिक सैम्पल पॉजिटिव निकले। हालांकि टेस्ट किये गए सैम्पल्स के अनुपात में ये 3 फीसदी से भी कम हैं। मंगलवार को दो मरीजों की मौत भी हुई।
51 नए मरीज मिले, 25 डिस्चार्ज किए गए।
सीएमएचओ कार्यालय से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2520 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे।इनमें से 2215 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 2101 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 51 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। शेष 63 सैम्पल के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक 50 हजार 544 सैम्पल्स की जांच हो चुकी है। इनमें से 3881 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि 2591 मरीज कोरोना को परास्त कर घर लौट गए हैं। मंगलवार को भी 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।1129 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
2 और मरीजों की मौत, मृतकों की तादाद बढ़कर 161 हुई।
मंगलवार को कोरोना ने 2 और मरीजों की जान ले ली। इन्हें मिलाकर कोरोना से अब तक 161मरीजों की मौत हो गई है।
Related Posts
March 20, 2023 15 करोड़ के गबन की आरोपी जेल अधीक्षक अस्पताल में भर्ती
परिजनों का दावा, पड़ा है दिल का दौरा।
उज्जैन : केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 […]
February 5, 2024 11 फरवरी को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत।
प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव […]
May 11, 2022 संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर का लोकार्पण
इंदौर : अपनी विशिष्ठ रेखांकन शैली से राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके चित्रकार संदीप […]
July 10, 2025 मिशन शक्तिसैट के लिए इंदौर क्षेत्र की 20 बालिकाओं का चयन
इंदौर में मिशन शक्तिसैट का भव्य शुभारंभ।
इंदौर : "मिशन शक्तिसैट" का आयोजन बुधवार को […]
November 6, 2023 लाडली बहनों को 07 तारीख को शगुन भेज देगी प्रदेश सरकार
जनसंपर्क के दौरान माता - बहनों से बोले मेंदोला।
इंदौर : भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला […]
January 14, 2024 क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 08 में पहुंचे आकाश विजयवर्गीय
जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार ।
जनता ने बताई समस्याएं, आकाश ने कहा हम करेंगे […]
October 5, 2017 केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथसिंह से मिला फेडरेशन आफ प्रेस क्लब्स इन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल - जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की
- पत्रकारों की […]