इंदौर : एनसीबी की जोनल यूनिट ने एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है l यह अब तक की आठवीं बड़ी कार्रवाई थी। यह खेप आंध्र प्रदेश से उज्जैन के लिए लाई जा रही थी।
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा आंध्र प्रदेश से मुर्गी दाने के नाम पर तराना लाया गया था। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 करोड़ 65 लाख रुपये है।
उज्जैन की मुख्य सड़क तराना रोड के पास गुर्जरखेड़ा से जब्त प्रतिबंधित गांजा को भूरे रंग के टेप से लपेटा गया था और धान की भूसी युक्त गनी बैग के नीचे छिपाया गया था l उल्लेखनीय है कि इस तरह की अवैध खेती नक्सल प्रभावित इलाको में की जाती है और उसे सडक मार्गों से देश भर में ले जाया जाता है।
Related Posts
September 24, 2023 ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई 2- 0 की निर्णायक बढ़त
अय्यर और गिल ने जड़े शतक, राहुल व सूर्यकुमार ने खेली अर्धशतकीय पारी।
इंदौर के होलकर […]
January 29, 2024 आर्थराइटिस के इलाज के अब कई बेहतर विकल्प मौजूद
बेबी प्लान करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें आर्थराइटिस पेशेंट।
कमर में जकड़न को […]
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
June 4, 2021 इंदौर में दोहरा हत्याकांड, जमीन विवाद में सोते हुए भाइयों पर हमला कर उतारा मौत के घाट
इंदौर : शुक्रवार अलसुबह इंदौर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दो भाइयों को सोते […]
January 11, 2017 इंदौर में आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक के मुख्यालय सहित चार स्थानों पर जाँच इंदौर. नोटबंदी के बाद को - ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई की नजर है। दरअसल देश भर में पुराने […]
April 14, 2019 दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने से उमा भारती का इनकार झांसी: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने की […]
January 11, 2025 पार्षद कालरा के बेटे को निर्वस्त्र कर पिटाई के मामले का मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
पुलिस कमिश्नर से तलब की रिपोर्ट।
इंदौर : वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश […]