आदतन राजनैतिक अपराधी हैं दिग्विजय सिंह

  
Last Updated:  August 30, 2023 " 07:05 pm"

मप्र का वातावरण बिगाड़ने का कर रहे हैं काम।

झूठ परोसने में करते हैं सोशल मीडिया का उपयोग।

जैन तीर्थ कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय सिंह के फर्जी ट्वीट पर एफआईआर को लेकर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

इंदौर : धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर होने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह आदतन राजनैतिक अपराधी हैं। उन्होंने ट्विटर प्रबंधन से दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट बंद करने की भी अपील की।

मप्र का वातावरण बिगाड़ने का काम करते हैं दिग्विजय सिंह।

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह लगातार देश और मध्य प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने के लिए झूठे मामलों को अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित करते रहते हैं। यह गंभीर मामला ही नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है।ये हरकत वे बार-बार करते हैं।

ट्विटर हैंडल का उपयोग झूठ परोसने में करते हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुंडलपुर में जैन मंदिर सभी समाज वर्ग की आस्था का केंद्र है, जिसके लिए दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वहां बजरंगियों ने शिवलिंग की स्थापना कर दी है।
जबकि प्रशासन की जांच में यह बात पूरी तरह असत्य पाई गई।दिग्विजय सिंह ने पहले यह झूठा ट्वीट किया फिर हटा लिया। कुछ समय पहले खरगोन की एक मस्जिद पर भगवा ध्वज फहराते हुए वीडियो को दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित किया था जबकि वह वीडियो किसी और स्थान का था। इसी प्रकार पाकिस्तान की एक सड़क को उन्होंने भोपाल के नरेला की सड़क बता दिया था। इस तरह से धार्मिक भावनाओं को बिगाड़ना, सामाजिक विद्वेष फैलाना और झूठी बातों को समाज में परोसना दिग्विजय सिंह की आदतन आपराधिक प्रवृत्ति है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कुंडलपुर जैन मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह पर एफआईआर हुई है। समाज के कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जो लोग समाज के वातावरण को अच्छा बनाकर रखना चाहते हैं वह भी न्यायालय में जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए चुनाव में कमलनाथ के इशारे पर दिग्विजय सिंह, समाज में झूठ परोस कर वातावरण बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *