कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए नकद बरामद होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज।
भोपाल : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और अन्य राज्यों में स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अभी तक तीन सौ करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। सांसद साहू शराब के कारोबारी हैं। उनके पास से नोटों के जखीरे जब्त होने पर बीजेपी, कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धीरज साहू, सोनिया और राहुल गांधी के एटीएम हैं।
मोहब्बत की दुकान में करप्शन का कारोबार।
वीडी शर्मा ने कांग्रेस व गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि धीरज साहू के गले में हाथ डालकर राहुल गांधी घूमते हैं, क्या यही मोहब्बत की दुकान है..? देश की जनता पूछना चाहती है, दुकान तो आपने मोहब्बत की खोली लेकिन कारोबार तो आप करप्शन का कर रहे हैं।
नोटों का जखीरा मिलने पर कांग्रेस के शीर्ष नेता चुप क्यों..?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अभी तक 300 करोड़ रुपए कैश जब्त हो चुके हैं, बावजूद इसके, सोनिया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने चुप्पी क्यों साध रखी है..? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
Related Posts
March 30, 2021 लगातार 5 वे दिन छह सौ ज्यादा मिले नए संक्रमित, 17 फ़ीसदी के ऊपर रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार 29 मार्च को पांचवे दिन […]
December 28, 2018 लंबी खींचतान के बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन भोपाल: कमलनाथ मंत्रिमंडल के गठन के बाद मलाईदार विभागों को लेकर भारी खींचतान मची हुई थी। […]
February 8, 2021 कोरोना महामारी पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा के विजेता होंगे पुरस्कृत
इंदौर : विश्व छायांकन दिवस के उपलक्ष्य में फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, इंदौर द्वारा […]
April 18, 2020 इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमीं, केवल 9 नए मरीज मिले.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की कही बात अब सही साबित होती नजर आ रही है। इंदौर में पॉजिटिव […]
April 5, 2021 पूर्व पार्षद का मोबाइल झपट ले गए बदमाश
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में झपट्टा गैंग एक पूर्व पार्षद का मोबाइल छीनकर भाग निकली। […]
December 20, 2019 केंद्र सरकार ने दाल मिलों को उड़द आयात करने की दी मंजूरी इंदौर : भारत सरकार ने दाल मिलों को 2.50 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उडद आयात करने की अनुमति […]
May 6, 2023 पांचाली जैसी हो गई है बीजेपी की दुर्गति – शर्मा
भोपाल : अंतर्कलह से जूझ रही बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी संगठन पर […]