भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 फरवरी, 2018 से प्रारंभ होकर बुधवार, 28 मार्च, 2018 तक रहेगा । माननीय राज्यपाल के आदेशानुसार विधान सभा सचिवालय द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज जारी की गई ।
इस 31 दिवसीय बजट सत्र में सदन की कुल 18 बैठकें होंगी । सत्र का आरंभ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगा । इस दौरान आगामी वित्तीय-वर्ष 2018-2019 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।
इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 21 फरवरी तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 22 फरवरी, 2018 तक प्राप्त की जावेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 21 फरवरी, 2018 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का यह सोलहवां सत्र होगा ।
Related Posts
June 3, 2025 लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन " ईगल क्लॉ" के तहत थाना तेजाजीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एम.डी. […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
January 5, 2023 सांसद लालवानी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र नहीं बनाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने जैन समाज के तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र […]
April 10, 2021 महेश भाई में संगठन चलाने की अद्भुत क्षमता थी- दिग्विजय सिंह
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व […]
September 17, 2021 सांसद लालवानी की अगुवाई में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, की गई मोदी के दीर्घायु होने की कामना
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस […]
February 17, 2022 मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-11, चौवीस फरवरी से
इंदौर : 11 वे मीडिया सीरीज टेनिस बॉल 6 ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 27 […]
September 13, 2019 मेहनतकशों के मंसूबों ने इंद्रदेव का घमंड किया पानी- पानी इंदौर (कीर्ति राणा) हर साल ऐसा होता ही है कि चल समारोह से पहले गणेश जी की विदाई बेला में […]