इंदौर : इन दिनों सेंट्रल जेल का माहौल बदला- बदला सा है। जेल में सांस्कृतिक,संगीत,खेलकूद के आयोजन सहित कई नवाचार हो रहे हैं। नवागत सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर की विशेष रुचि के चलते करीब सेंट्रल जेल में 2500 कैदियों को आत्मग्लानि और अवसाद से उबारने के प्रयास शुरू हुए हैं।
सोनकर के दो माह के कार्यकाल में ही जेल में गीत-संगीत और खेलकूद का प्रशिक्षण भी आरम्भ हो गया है। नवरात्रि में पूरे नौ दिन माता की आराधना,गरबे, हैरत अंगेज प्रदर्शन,गीतों व आर्केस्टा की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर कलेक्टर मनीष सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल प्रांगण में माता जी की आरती की और कैदियों को मार्गदर्शन दिया।
अंतिम दिन स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, अभिनव कला समाज़ के कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी, कार्यकारणी सदस्य सोनाली यादव,भोपाल के चार्टेड एकाउंटेंट जितेंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया, सरिता काला आदि मौजूद थे।
सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि आने वाले दिनों में जेल में धार्मिक और खेलकूद के आयोजन भी होंगे। उन्होंने बताया कि सभी कैदियों को स्वातंत्र्य गतिविधियों के साथ कड़ा अनुशासन कायम रखने की हिदायत दी गई है।
महोत्सव के समापन अवसर पर सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर,उप अधीक्षक सुजीत खरे सहित सुनील मण्डलेकर, अखिलेश डांगी ,दिनेश डांगी आदि अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
July 13, 2022 ज्योतिपुंज प्रकाश स्वरूप हैं गुरु..
अज्ञान और तिमिर के विनाशक होते है गुरु।
ज्ञानपुंज के प्रकाशक होते है गुरु॥
सत्य […]
July 15, 2025 इंदौर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण की हुई शुरुआत
सांसद शंकर लालवानी ने भूमिपूजन कर रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन के निर्माण कार्य का किया […]
August 27, 2021 आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मिले कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर की कार्यकर्ताओं पर लादे गए मुकदमें वापस लेने की मांग
इंदौर : शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीआईजी से मिलने के बाद शुक्रवार को […]
May 14, 2022 बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के तीन सीएम दिए, कांग्रेस ने एक भी नहीं – गृहमंत्री मिश्रा
भोपाल बीजेपी हमेशा पिछड़ों के आरक्षण की पक्षधर रही है। उसने हमेशा पिछड़ा वर्ग को […]
February 4, 2024 हजारों किस्म के गुलाबों की खूबसूरती और महक से महका गांधी हॉल
रविवार को रात 10 बजे तक निशुल्क खुली रहेगी प्रदर्शनी।
विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं […]
July 23, 2022 टीवी के मशहूर कलाकार दीपेश भान का आकस्मिक निधन
मुंबई : टीवी और फिल्म अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन हो गया। दीपेश टीवी सीरियल […]
February 10, 2024 गूगल क्लाउड, क्लाउड कम्प्यूटिंग में दक्षता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान
प्रेस्टीज इंजीनियरिंग संस्थान ने किया सम्मानित।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]