इंदौर : भगवान के अनंत अवतार हैं। उनके गुण भी अनंत है और रूप भी । जो मनुष्य भगवान के गुणों का परिगणन करता है वह बाल बुद्धि है। प्रकृति के भी तीन गुण हैं, सत्व, रज और तम। इन गुणों के साथ इस जगत की स्थिति, उत्पत्ति को अंगीकार कर जो परब्रह्म बना है वही ब्रह्मा, विष्णु और महेश अर्थात दत्तात्रेय हैं। ये विचार सदगुरु अण्णा महाराज ने दत्त जयंती के अवसर पर अपने शिष्यों को आशीर्वचन स्वरूप व्यक्त किए।
पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में मार्गशीर्ष पूर्णिमा, बुधवार 7 दिसंबर को दत्त जयंती उत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।
संस्थान के शरद जपे ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे आरती हुई। इसके बाद संस्थान परिसर में भगवान की पादुका की पालकी निकाली गई । दोपहर को सदगुरु अण्णा महाराज और परिसर में स्थापित भगवान दत्तात्रेय की दिव्य मूर्ति के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। गुरु दीक्षा भी दी गई।
शाम को ठीक 6.00 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म के समय पालन गीत, भजन गायन के साथ आतिशबाजी भी हुई। सदगुर अण्णा महाराज की पाद्य पूजा तथा आशीर्वचन हुए। अण्णा महाराज के आग्रह पर समस्त दत्त भक्तों ने संध्या समय अपने घरों में 11 दीपक प्रज्वलित किए।
Related Posts
October 18, 2024 आरएसएस के पथ संचलन में नजर आया शताब्दी वर्ष का उल्लास
सैकड़ों स्थानों से एक ही समय पर निकले पथ संचलन ।
इन्दौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के […]
March 2, 2023 मप्र की भाजपा सरकार का जनहितैषी बजट – तोमर
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया […]
January 5, 2024 बच्चों ने रामलीला के जरिए जगाया राम भक्ति का अलख
इंदौर : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने […]
October 28, 2020 5 हजार से ज्यादा टेस्टिंग में महज 148 मिले संक्रमित
इंदौर : बीते तीन- चार दिनों से कोरोना संक्रमण में कमीं राहत का अहसास करा रही है। […]
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
March 28, 2023 यह भ्रांति है की श्रीराम ने लक्ष्मण को रावण के पास ज्ञान प्राप्ति हेतु भेजा था – एडके
इंदौर : राजेंद्र नगर श्रीराम मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव के तहत […]
June 9, 2024 वामपंथी दलों का छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाना इप्टा की बड़ी भूल थी
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में बोले इप्टा प्रमुख […]