इंदौर : प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर श्री महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण अवसर पर पधारे थे । उन्होंने उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने महाकाल स्तुति गान पेश कर खूब वाहवाही लूटी। उज्जैन से लौटने के बाद कैलाश खेर ने इंदौर भ्रमण किया। इसी दौरान वे शहर के सुप्रसिद्ध देवस्थान पितृ पर्वत पहुंचे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था। खेर का विजयवर्गीय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और पितृ पर्वत के बारे में जानकारी दी। यहां रामभक्त हनुमान की विशालकाय प्रतिमा देखकर वे भाव विभोर हो गए। उन्होंने यहां पूजा – अर्चना की और बजरंगबली से देश में सुख समृद्धि और शांति की कामना की। कैलाश खेर ने पितृ पर्वत को भक्ति और आध्यात्म का केंद्र बनाने के लिए कैलाश विजयवर्गीय को साधुवाद दिया।
Related Posts
November 2, 2020 चैन्नई ने पंजाब को प्ले ऑफ की दौड़ से किया बाहर
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
dream11 आईपीएल में जीत से आगाज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने […]
January 22, 2021 दुधारी तलवार है सोशल मीडिया, सोच- समझ कर करें इसका इस्तेमाल, सेवा सुरभि के टॉक शो में वक्ताओं ने कही ये बात
इंदौर : देश के 78 प्रतिशत लोग न्यूज को फोन पर पढ़ना पसंद कर रहे हैं। एक भारतीय रोजाना […]
July 13, 2024 इंदौर में नाइट कल्चर पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया प्रतिबंध
बीआरटीएस पर 24 घंटे दुकानें, व्यवसायिक संस्थान खुले रखने संबंधी पूर्व के आदेश को […]
August 6, 2023 वार्ड 61 में विधायक विजयवर्गीय ने 50 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन
नि:शुल्क सिलाई कड़ाई एवं मेकअप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
महिलाओं को सीधे रोज़गार […]
June 16, 2020 12 बिंदुओं पर सर्वे के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार इंदौर ज़िले में सर्वे कार्य पुन: […]
May 27, 2021 तहसील कार्यालयों के निर्माण हेतु 13 करोड़ की राशि स्वीकृत
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने […]
December 29, 2020 स्व. माणिकचंद्र वाजपेयी के नाम से पुनः दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ख्यात पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी […]