सादगी के साथ मनाया गया इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस, माथुर व गुप्ता को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  April 9, 2021 " 05:22 pm"

इंदौर : मीडियाकर्मियों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब का 59 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया।इसी के साथ पत्रकारिता के पितृ पुरुष राजेंद्र माथुर और सिटी रिपोर्टिंग के पितामह रहे गोपीकृष्ण गुप्ता का पुण्य स्मरण दिवस पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा, राहुल वावीकर, लक्ष्मीकांत पंडित, सोनू मसीह, श्री मार्टिन, राजेंद्र पांचाल, नाना नागर, जय सिंह रघुवंशी, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी गरोठिया सहित कई पत्रकार साथियों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए माल्यार्पण किया।
शहर में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर पूर्व में तय किए गए चार कार्यक्रम इंदौर के नियोजित विकास पर परिसंवाद, स्व. राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान, स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा, स्व. प्रभाष जोशी स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा एवं स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

माथुर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

शुक्रवार सुबह 8 बजे सभी मीडिया कर्मचारियों ने पलासिया चौराहा स्थित राजेन्द्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सुबह 10.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब में माथुर और गोपीकृष्ण गुप्ता का पुण्य स्मरण किया गया। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में सिर्फ चलित पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *