सदस्यता बहाली पर लोकसभा स्पीकर लेंगे फैसला।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को कई नसीहतों के साथ राहत दी है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि जब तक राहुल की दोषसिद्धि वाली याचिका लंबित है तब तक उनकी सजा पर रोक रहेगी। ऐसा माना जा रहा है कि सजा पर रोक के बाद राहुल अब संसद के मॉनसून सत्र में भाग ले सकते हैं। राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उन्होंने देशभर में नाचते – गाते और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी लोकसभा स्पीकर सचिवालय को मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर राहुल गांधी की सदस्यता पर फैसला ले सकते हैं।
बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने राहुल को दो साल की सजा मिलने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, बयान देते समय सावधानी बरते राहुल।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के साथ नसीहत देते हुए यह भी कहा कि वे पब्लिक लाइफ में बयान को लेकर ऐहतियात बरतें।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील महेश जेठमलानी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट पहले भी राफेल केस में राहुल गांधी को आगाह कर चुका है लेकिन उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।
Related Posts
September 28, 2021 मप्र में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया […]
April 13, 2023 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में गीत – संगीत और नाटकों की भी पेश की जाएगी बानगी
इंदौर : शब्द अस्मिता के अनुष्ठान तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत विविध रंगी […]
November 25, 2023 आईएमए का कपल मीट व दिवाली मिलन 26 नवंबर को
"बैलेंसिंग पैशन, पर्सनल एंड प्रोफेशनल लाइफ" पर आमंत्रित कपल साझा करेंगे अपने […]
May 20, 2017 बड़ा फेरबदल: 74 IAS अफसर के तबादले, SP गोयल बनें CM के प्रमुख सचिव लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 74 […]
April 10, 2024 दशहरा मैदान के अवध लोक पर श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ का शुभारंभ
गूंजने लगी मंत्रों एवं श्लोकों की मंगल ध्वनि।
151 फीट ऊंची गुड़ी का हुआ […]
September 29, 2024 मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव
इंदौर : देवास में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक के दौरान इंदौर के महापौर […]
January 3, 2019 कमलनाथ का यू- टर्न, अब जनभागीदारी के साथ होगा वंदेमातरम भोपाल: मंत्रालय में वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे सीएम कमलनाथ ने डैमेज कंट्रोल का […]