इंदौर : रिद्धि- सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की अगवानी इंदौर वासियों ने हर्षोल्लास के साथ की। शहर भर में गणेश चतुर्थी की रौनक दिखाई दी। रविवार शाम से ही गणनायक को घर लिवा ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया था जो सोमवार शाम तक चलता रहा। घरों, दफ्तरों और जगह- जगह सजाए गए सार्वजनिक पंडालों में भक्तिभाव से मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की गई। इस बार अच्छी बात ये रही माटी के गणेश की स्थापना में लोगों ने ज्यादा रुचि दिखाई।
इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए गणपति।
मीडियाकर्मियों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में भी श्री सिद्धि विनायक का गाजे- बाजे के साथ आगमन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच गणनायक को विराजित करने के बाद पूजन और आरती की गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव नवनीत शुक्ला, सोशल एक्टिविस्ट संदीप पांडे और अन्य विशिष्टजनों सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने विघ्नहर्ता की आरती में भाग लेकर पुण्यलाभ लिया। पण्डित धीरेंद्र राजोरिया ने गणनायक की स्थापना, पूजन और आरती की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
इसके अलावा नगर निगम, कपड़ा मिल परिसर, आईडीए, बीएसएफ, पुलिस और अन्य तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी गणपति विराजमान हुए। अब से दस दिनों तक लोग सिद्धिविनायक की आराधना में मगन रहेंगे।
Related Posts
May 14, 2024 बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, 09 यात्री घायल
बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत।
बाइक सवार के अचानक बस के सामने आने से हुआ […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]
August 21, 2023 सानंद जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिक्षाविद माधव परांजपे
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा दिया जाने वाला सानंद जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वयोवृद्ध […]
April 20, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भरे गए दो नामांकन
लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम-निर्देश पत्र दाखिल करने […]
July 15, 2023 मां कहती है, गंगा मैया सबकी मैया होती है..
कवि एवं गीतकार अमन अक्षर ने अभिनव कला समाज में किया एकल काव्य पाठ,
रामगीत सुन कर झुम […]
September 26, 2021 2 व 3 अक्टूबर को इंदौर में विशेष प्रस्तुतियां देंगे संगीतकार अमिताभ मिश्र
इंदौर : ख्यात कवि पं.भवानीप्रसाद मिश्र के सुपुत्र संगीतज्ञ अमिताभ मिश्र (दिल्ली) दो […]
May 24, 2021 राजस्थान पुलिस ने कार से बरामद किए नकद साढ़े चार करोड़ रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर : डूंगरपुर जिला पुलिस रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी के दौरान मोडीफाइड लक्जरी कार के […]