72 घंटे में ऑनलाइन पास होंगे वैध कॉलोनियों के नक्शे

  
Last Updated:  August 6, 2022 " 07:32 pm"

मजदूरों के लिए होगी शेड और पानी की व्यवस्था।

पदभार संभालते ही महापौर पुष्यमित्र ने जारी किए आदेश

इंदौर : शुक्रवार शाम महापौर पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर 24 वे महापौर के रूप में पदभार संभाल लिया। निर्धारित समय से वे करीब पौन घंटा देरी से निगम मुख्यालय पहुंचे।
तमाम निगम अधिकारियों ने उनकी अगवानी करने के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों – कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर इंदौर को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

सभी के सहयोग से करेंगे दायित्व का निर्वहन।

महापौर का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती महापौरों ने विभिन्न स्तरों पर इंदौर की पहचान विश्व में स्थापित की है। वे उसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जो दायित्व उन्हें मिला है उसे वे खजराना गणेश के आशीर्वाद, जन समर्थन, निर्वाचित पार्षदगण और बीजेपी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाने का प्रयास करेंगे। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि इंदौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सपनों का शहर है। उनकी मंशा के अनुरूप इंदौर, देश और विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में गिना जाए, इसपर वे प्राथमिकता से काम करेंगे।

वैध कॉलोनियों में नक्शे 72 घंटे में पास होंगे।

महापौर श्री भार्गव ने पदभार संभालते ही दो आदेश जारी किए। पहला, उन्होंने वैध कॉलोनियों में एक हजार स्क्वेयर फीट तक के नक्शे 72 घंटे में ऑनलाइन पास करने का आदेश दिया। महापौर पुष्यमित्र ने कहा कि इस समयावधि को वे आनेवाले समय में 24 से 48 घंटे तक लाने का प्रयास करेंगे।

मजदूरों के लिए शेड व पेयजल का इंतजाम।

दूसरा, शहर में जितने भी मजदूर चौक हैं, वहां मजदूर भाई, बहनों के लिए शेड और पेयजल की व्यवस्था करने का आदेश भी उन्होंने निगम अधिकारियों को दिया।

बीजेपी विधायक, पार्षद और अन्य नेता भी पहुंचे।

नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पार्षद कंचन गिदवानी, संध्या यादव, बबलू शर्मा, जीतू यादव, अन्य पार्षदगण, बीजेपी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *