21लाख दीए जलाने का बनेगा विश्व रिकॉर्ड।
कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां करेंगी शिरकत।
उज्जैन : महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी 2023 को उज्जैन में 21 लाख दीए जला कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया गया है। पिछली महाशिवरात्रि 1 मार्च को शिप्रा तट रामघाट पर 11.71 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। 22 मार्च को विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी होगा।
21 लाख दीयों के साथ मनेगी शिव दिवाली।
महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 से वर्ष प्रतिपदा 22 मार्च तक नगर में विक्रमोत्सव होगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिप्रा नदी रामघाट एवं अन्य घाटों पर 21 लाख दीये लगाकर शिव दिवाली मनाई जाएगी। इसके माध्यम से अयोध्या के 15.76 लाख दीये रोशन किए जाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा।
यह भी तय किया कि आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाए। इनमें ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इंडोनेशिया की धर्मगुरु पद्मश्री इंद्रा उदयाना, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जुंग सूक, अमेरिका में पहली भारतीय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा कई विदेशी विद्वान शामिल हैं।
Related Posts
June 7, 2022 रामघाट पर पानी का लेवल तीन फीट नीचे रखने के उज्जैन कलेक्टर ने दिए निर्देश
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने शिप्रा नदी के […]
August 2, 2022 आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया
काबुल : आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। […]
May 8, 2017 देवास आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चो की मौत देवास- आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चो की मौत,
10 वर्षीय चेतना व 10 वर्षीय यश की हुई मौत […]
October 12, 2024 रूसी एनआरआई को धमकी देने वाले कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें
पीड़ित एनआरआई की पत्नी ने मॉस्को से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से मांगी मदद, लगाई पति […]
March 1, 2021 मानव मन की दुविधाओं से बाहर निकलने का रास्ता बताते हैं सन्त कबीर…
कबीर गायन और प्रकृति यात्रा पर चर्चा आयोजित।
इन्दौर : इन्दौर में कबीर की […]
March 8, 2021 अमितेश नगर में साफ सुथरी नदी में परिवर्तित हुआ गन्दा नाला
फाउंटेन एवं पौधारोपण कर बढ़ाया सौंदर्यीकरण।
इंदौर : शहर को सीवेज मुक्त बनाने के […]
March 11, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगपर्व, जगह- जगह किया गया होलिका दहन इंदौर : सोमवार को विधिविधान के साथ होलिका दहन के बाद मंगलवार को धुलेंडी पर रंगों की धमाल […]