भोपाल : मप्र से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 56 और सुमेर सिंह 55 प्रथम वरीयता के वोट पाकर विजयी हुए। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 57 प्रथम वरीयता के वोट पाकर निर्वाचित हुए। कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 36 प्रथम वरीयता के मत मिले। सपा के एक, बीएसपी के दो और 4 निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया।
शिवराज, कमलनाथ सहित तमाम विधायकों ने की वोटिंग।
सीएम शिवराज और बीजेपी के विधायकों ने जहां अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मत दिया वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य विधायकों ने अपने उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के पक्ष में वोट डाले। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे।
सिंधिया ने दिया धन्यवाद।
राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मप्र के सभी पार्टी विधायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने वीडियो सन्देश जारी कर कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। श्री सिंधिया ने भरोसा दिलाया कि सीएम शिवराज के साथ मिलकर वे मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को गति देंगे।
Related Posts
November 21, 2020 एक दिन में पांच सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के पार…!
इंदौर : उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्वार्थ और त्योहार मनाने के उत्साह में आम […]
May 25, 2023 कमजोरी से हुई कूनों में मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत
भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि 23 मई को […]
January 16, 2023 विधायक विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
विधानसभा 3 में मकर संक्रांति पर मनाया गया पतंग महोत्सव।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र […]
March 14, 2025 60 साल से होलिका दहन की परंपरा निभा रहा यादव परिवार
इन्दौर : मल्हारगंज चौराहा पर शास्त्री नवयुवक मंडल द्वारा 1965 से लेकर आज तक होली दहन की […]
September 15, 2020 त्वचा, नेत्र व अंग दान पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन और वेबिनार इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी ने रोटरी क्लब बोरीवली ईस्ट, दिल्ली शाहदरा, कॉटन सिटी रायचूर, […]
January 18, 2024 इंदौर में प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित चित्रों के प्रदर्शन का बनेगा विश्व कीर्तिमान
19 जनवरी को दशहरा मैदान पर 160 सीबीएसई स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाए 40 हजार चित्र […]
September 21, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर की पूजा – अर्चना
प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिये भगवान श्री गणेश से की प्रार्थना।
इंदौर : […]