इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने दो स्थानों पर रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। पहली कार्यवाई डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने राऊ क्षेत्र में की। वहां पटवारी अमरसिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
पटवारी के खिलाफ किशोर चौधरी निवासी सोनवाय ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। रकबा संशोधित करने के एवज में पटवारी अमरसिंह ने 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, बाद में 51 हजार पर सौदा तय हुआ। उसमें से 20 हजार की पहली किश्त लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा।
सहकारिता अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया।
दूसरी कार्यवाई डीएसपी यादव ने सहकारिता विभाग में की, जहाँ सहकारिता अधिकारी संतोष जोशी को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्त में लिया गया। जोशी ने शुभ क्रेडिट सोसायटी के चुनाव कराने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। गुरुवार को पहली किश्त के 10 हजार रुपए हाथ में लेते ही सहकारिता अधिकारी संतोष जोशी को लोकायुक्त डीएसपी यादव की टीम ने पकड़ लिया। दोनों रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
September 16, 2022 फॉर्म जीएसटीआर – 3 बी में संशोधन को लेकर टीपीए ने दिए सुझाव
इंदौर : सीबीआईसी ने फॉर्म जीएसटीआर 3 बी के सरलीकरण और संशोधन के लिए करदाताओं और टैक्स […]
March 18, 2022 नेता- अधिकारियों पर भी खूब चढ़ा होली का रंग, रंगे- पुते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : कोरोना काल के बाद आई होली का रंग नेताओं और अधिकारियों पर भी खूब चढ़ा। समर्थकों […]
May 31, 2017 अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को सजा का फैसला 16 जून को! भोपाल। मुंबई बम ब्लास्ट केस में स्पेशल टाडा कोर्ट सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत […]
June 20, 2022 वार्ड 80 के बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का अण्णा महाराज ने किया उद्घाटन
इंदौर : जनता की भारी उपस्थिति और अपूर्व उत्साह के बीच भाजपा के वार्ड 80 के स्थानीय, और […]
May 12, 2020 इंदौर में दो हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 49 फीसदी ने दी कोरोना को शिकस्त इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो- तीन दिनों से कोरोना […]
July 19, 2021 आम सहमति से मप्र ओलिम्पिक संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए रमेश मेंदोला
जबलपुर : मध्य प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रविवार 18 जुलाई को […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]