इन्दौर : अनियंत्रित रूप से तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई, भोपाल व्दारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व कार्रवाई करने हेतु इन्दौर जिले को 02 स्पीड राडार गन प्रदाय की गयी है। उक्त स्पीड गन को किस प्रकार संचालित किया जाना है, इस संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस कन्ट्रोल रूम इन्दौर में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक यातायात आर.एस.देवके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सन्तोष उपाध्याय एवं थाना प्रभारी यातायात पूर्व इन्दौर उपस्थित रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पीड गन के बारे में भोपाल से आए प्रशिक्षक कार्तिक यादव ने प्रशिक्षण दिया कि इस गन को किस प्रकार संचालित किया जाए। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर सकेगी।
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहन निर्धारित गति से ही यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाएं।
Related Posts
October 25, 2024 क्रिप्टो करेंसी में अच्छे मुनाफे का लालच देकर फरियादी से ठगे 30 लाख रुपए
क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच।
इंदौर : क्रिप्टो करेंसी एवं टास्क बेस वर्क […]
June 9, 2021 65 हजार रुपए कीमत के माल के साथ धराए दो नकबजन
इंदौर : अन्नपूर्णा पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को बन्दी बनाया है। आरोपियों को वारदात को […]
January 17, 2022 अभिनव कला समाज को अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाएं- मिश्रा
इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि […]
February 6, 2025 प्रेम प्रसंग के मामले में नीमच जनपद सीईओ का अपहरण
घर पर जा बैठी युवती तो परिजन ने नीमच से किया सीईओ का अपहरण।
उज्जैन पुलिस ने […]
October 17, 2021 सेंट्रल जेल में मनाया गया नवरात्रि का पर्व, कैदियों ने बढ़चढ़ कर निभाई भागीदारी
इंदौर : इन दिनों सेंट्रल जेल का माहौल बदला- बदला सा है। जेल में सांस्कृतिक,संगीत,खेलकूद […]
March 3, 2022 निजी स्कूल में बकाया फीस को लेकर बच्चों के परीक्षा देने पर लगाई रोक, प्रशासन को भी दिखाया ठेंगा..!
इंदौर : कोरोना काल में भी फीस वसूली को लेकर बच्चों के परिजनों पर दबाव बनाने वाले कतिपय […]
September 8, 2021 भंवरकुआ पुलिस ने 4 शातिर नकबजनों को बनाया बन्दी, लाखों का चोरी का माल व छीने गए मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना भंवरकुआं पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आदतन बदमाशों को धर- दबोचा। पकड़े […]