मनीष सिंह के स्थान पर इलैया राजा बनाए गए इंदौर के नए कलेक्टर

  
Last Updated:  November 8, 2022 " 12:56 am"

मनीष सिंह को मप्र औद्योगिक विकास निगम और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सौंपी गई कमान।

स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता देवास कलेक्टर बनाए गए। अपर आयुक्त भाव्या मित्तल बुरहानपुर कलेक्टर होंगी।

भोपाल : अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते शिवराज सरकार ने अभी से प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी है। एक दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इंदौर में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले कलेक्टर मनीष सिंह को मप्र औद्योगिक विकास निगम और मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का एमडी बनाकर दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी जनवरी माह में होनेवाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टमेंट समिट को देखते हुए मनीष सिंह को आद्योगिक विकास निगम का एमडी बनाया गया है, वहीं मेट्रो रेल के काम को गति देने और विधानसभा चुनाव के पूर्व मेट्रो का संचालन शुरू करने के लक्ष्य को देखते हुए उन्हें मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का एमडी भी बनाया गया है। मनीष सिंह के स्थान पर इलैया राजा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। वे जबलपुर कलेक्टर थे।

इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ ऋषभ गुप्ता को देवास कलेक्टर बनाया गया है, वहीं नगर निगम में अपर आयुक्त भाव्या मित्तल को बुरहानपुर, कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।

ईमानदार अधिकारी की छवि है इलैया राजा की।

जबलपुर से इंदौर कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किए गए आईएएस इलैया राजा 2009 बैच के आईएएस हैं। वे अपनी ईमानदार और सक्रिय अधिकारी की छवि के लिए पहचाने जाते हैं। भिंड और रीवा में भी वे कलेक्टर रह चुके हैं। वहां के लोग आज भी उनके कार्यकाल को याद करते हैं। यातायात के सुधार में उनकी विशेष रुचि बताई जाती है। उन्हें इसी वर्ष फरवरी माह में ही जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया था। जनप्रतिनिधियों के साथ उनका तालमेल भी अच्छा रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *