भोपाल: सरकार बदलते ही ऊपरी स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत हो गई है। अपने चहेते अधिकारियों को उपकृत करने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। बताया जाता है कि सीएम कमलनाथ ने मुख्य सचिव के लिए एसआर मोहंती का नाम तय कर दिया है। वे बीपी सिंह की जगह लेंगे।
इसी के साथ उन अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है जिनपर चुनाव के दौरान कांग्रेसियों ने पक्षपात के आरोप लगाए थे। सबसे पहली गाज रीवा के संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी पर गिरी है। उन्हें वहां से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।नई नियुक्ति तक शहडोल के संभागायुक्त रीवा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। छिंदवाड़ा के एसपी अतुल सिंह को भी हटा दिया गया है। मनोज रॉय उनकी जगह छिंदवाड़ा के नए एसपी होंगे। आनेवाले दिनों में प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य बड़े अधिकारियों के भी चपेट में आने की संभावना है।
Related Posts
June 8, 2021 विदेश यात्रा करने वालों के लिए 28 दिन बाद लग सकेगा दूसरा डोज
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण को लेकर नई […]
March 11, 2022 चुनाव परिणामों ने बढाया बीजेपी का आत्मविश्वास, राष्ट्रीय दल बनने की राह पर आम आदमी पार्टी
महीनों की गहमागहमी, जद्दोजहद व आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अंततः दस मार्च को पाँच राज्यों […]
June 30, 2025 ड्यूटी पर रहते मृत सैन्य जवान के घर पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा
शहीद के परिवार को भेंट की 50 हजार रुपए की राशि।
केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीद के […]
July 20, 2023 जी – 20 समिट में आए प्रतिनिधियों ने भारत के ई – श्रम पोर्टल में दिखाई रुचि
जी-20 समिट इंदौर में जारी।
इंदौर : इंदौर में 19 जुलाई से तीन दिवसीय जी-20 समिट […]
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]
December 21, 2021 इंदौर के बिगड़े यातायात को पटरी पर लाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से किया आग्रह
भोपाल : स्वच्छता के मामले में इंदौर भले ही नम्बर वन हो पर यातायात के मामले में फिसड्डी […]
December 5, 2020 5 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 3 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
इंदौर : कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के बाद से ही कोरोना संक्रमण […]