इंदौर*: विधानसभा -3 में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित विधायक क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 में बुधवार शाम नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग टीमों का महामुकाबला खेला गया। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाया। भव्य आतिशबाजी के साथ दिव्यांगजनों के मैच का शुभारंभ हुआ। मैच में अतिथि के रूप में विधायक रमेश मेंदोला, नीरज याग्निक एवं कल्पेश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।प्रेम विजयवर्गीय एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, युवा मोर्चा द्वारा अतिथियों को साफा पहना कर, त्रिशूल व तलवार भेट कर स्वागत सम्मान किया गया।
लायंस व्हीलचेयर टीम रही विजेता।
दिव्यांगों का यह मैच इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम vs इंदौर किंग व्हीलचेयर टीम के बीच लेदर गेंद से खेला गया, जिसमें इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों का टारगेट सामने वाली टीम को दिया। इंदौर किंग्स व्हीलचेयर टीम 6 ओवर में 63 रन ही बना पाई। इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम विजेता (31 रन से) रही, इस टीम के अजय ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच समाप्ति के बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय व अतिथियों ने विजेता और रनरअप टीम को ट्रॉफी व नगद पुरुस्कार देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बड़ी तादाद में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने इस मैच का लुत्फ उठाया।
Related Posts
May 13, 2020 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ आत्मनिर्भरता की ओर लौटेगा भारत…? इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार देश को संबोधित करते हुए […]
January 6, 2023 प्रवासी मेहमानों के स्वागत में सज- धज कर तैयार हुआ इंदौर शहर
निगम द्वारा शहर में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा।
देश का सबसे स्वच्छ शहर रोशनाई से […]
January 16, 2020 मकर संक्रांति पर विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा इंदौर : सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को हर्षोल्लास […]
June 7, 2025 अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने के लिए पर्यावरण के प्रति सजग होना होगा : सीएम यादव
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का एक ही दिन पर होना, बताता है कि भारतीय संस्कृति में […]
February 7, 2022 इंदौर में लताजी की प्रतिमा स्थापित होगी, संगीत अकादमी व संग्रहालय भी बनेगा- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की […]
October 7, 2022 इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़े अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर
इंदौर : क्रिकेटर व्यंकटेश अय्यर भी इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ गए हैं। […]
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]