जीतू पटवारी ने केवल इमरती देवी नहीं, पूरी नारी जाति का अपमान किया है..

  
Last Updated:  May 5, 2024 " 01:54 am"

कांग्रेस का मूल चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है।

कांग्रेस के पास महिलाओं का अपमान करने की डर्टी डिक्शनरी है।

सोनिया, प्रियंका सहित कांग्रेसियों की चुप्पी क्या पटवारी के बयान पर मौन सहमति है : श्रीमती कृष्णा गौर ।

भोपाल : प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर, बंसल वन में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं दलित महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली इमरती देवी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर उन्हें नअपमानित किया है। यह केवल इमरती देवी का नहीं, बल्कि देश की समस्त नारी शक्ति और अनुसूचित जाति की महिलाओं का अपमान है।

कांग्रेस का चरित्र महिला और दलित विरोधी।

श्रीमती गौर ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता और मूल चरित्र हमेशा से महिला और दलित विरोधी रहा है। कांग्रेस का आज देश में होना ही सबसे बड़ा दुर्भाग्य हो गया है, क्योंकि कांग्रेस ने महिलाओं और देश की संस्कृति का सम्मान करना तो दूर, उसे हमेशा तार-तार करने का प्रयास किया है। हमारी संस्कृति में महिलाओं को पूजा जाता है, लेकिन कांग्रेस को जब भी मौका मिलता है हमेशा महिलाओं का अपमान ही करती है।

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महिलाओं का उनके लिए कोई महत्व नहीं है। श्रीमती गौर ने सवाल किया कि क्या जीतू पटवारी अपने घर की महिलाओं के लिए भी इसी तरह की अभद्र शब्दावली का प्रयोग करते हैं, जवाब दें। सोनिया, प्रियंका सहित कांग्रेसियों की चुप्पी क्या पटवारी के बयान पर मौन सहमति है। कांग्रेस पार्टी को इस बात का भी जवाब देना होगा।

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि एक महिला होने के नाते वे जीतू पटवारी के इस महिला विरोधी बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट वंदना त्रिपाठी एवं गुंजन चौकसे उपस्थित रहीं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *