अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प

  
Last Updated:  December 13, 2022 " 01:42 pm"

भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने खदेड़ा।

भारत के 06 और चीन के 20 सैनिक घायल होने की खबर।

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास तवांग इलाके में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैन्य जवानों की झड़प हो गई। बताया जाता है कि तवांग के यांगत्से इलाके में हुई इस झड़प में भारत के 6 और चीन के 20 से अधिक जवान घायल हो गए। ये झड़प 9 और 11 दिसंबर को होना बताई गई है। तवांग में घायल हुए भारतीय सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाने की खबर है। जिस क्षेत्र में झड़प हुई उसपर दोनों देश अपना दावा जताते हैं। बताया जाता है कि करीब 300 चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे । भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोका और वापस चीनी सीमा में खदेड़ दिया। इससे पहले डोकलाम में भी भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

झड़प के बाद हुई फ्लैग मीटिंग।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना और पीएलए सैनिकों के बीच झड़प के बाद क्षेत्र में दोनों देशों के एरिया कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।

राजनाथ सिंह ने संसद में दिया बयान।

मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस घटना को लेकर अधिकृत बयान दिया। उन्होंने बताया कि एल ए सी पर करीब 300 चीनी सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास किया था, जिसे सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने विफल करते हुए चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

तवांग सेक्टर में दोनों पक्ष के अपने दावे।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ सटे कुछ क्षेत्रों में दोनों देशों के अपने – अपने दावे हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच इस एरिया में तनाव की स्थिति बनी रहती है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *