इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों सांवेर और देपालपुर विधानसभा में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। लोग बड़ी तादाद में मतदान करने पहुंच रहे हैं। सभी नौ विधानसभाओं में सुबह के चार घंटे में याने 11बजे तक करीब 24 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। निष्पक्ष और निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अभी तक जिले में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
पहले चार घंटे में 24 फीसदी मतदान।
इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 2561 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। सुबह दो घंटे मतदान धीमा रहा पर बाद में उसमें तेजी आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देपालपुर में सबसे अधिक 29.63 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि विधानसभा पांच में सबसे कम 20.66 फीसदी ही वोट पड़े हैं। इंदौर तीन में 21.45 प्रतिशत, महू में 24.20 प्रतिशत, राऊ में 25.19, इंदौर चार में 21.39, सांवेर में 27.96, इंदौर दो में 21.,30 और इंदौर एक में 21.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। औसत मतदान 23. 54 प्रतिशत रहा है। उम्मीद जताई जा रही है की दोपहर में मतदान में और तेजी आएगी।
Related Posts
March 10, 2024 संतश्री दादू महाराज के जीवन चरित्र पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
अभिनेता करण कपूर और अभिनेत्री कीर्ति अडारकर मुख्य अतिथि के बतौर रहे मौजूद।
इंदौर : […]
January 26, 2022 20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत
इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। […]
October 10, 2017 स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर चलता था देह व्यापार, छापे के बाद हुआ ये हाल इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू पलासिया क्षेत्र में एक डिज़ायर स्पा […]
December 22, 2020 बीजेपी के 12 मण्डलों में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
May 31, 2020 वरिष्ठ बीजेपी नेता मोघे के तीखे तेवर, उनके सुझावों को प्रशासन द्वारा अनदेखा किए जाने पर जताई नाराजगी इन्दौर : जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे […]
September 2, 2022 दसलक्षण पर्व आत्म साधना का पर्व है – मुनिश्री श्रुतधर नंदी
रविवार सुबह नेत्ररोग निवारण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगेगा।
इंदौर : अंजनी नगर […]