इंदौर : द्वारकापुरी पुलिस की पकड़ में आई दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों की गैंग के तीन और आरोपियों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसतरह आरोपियों से अबतक कुल 06 मोटरसाइकिल जब्त हुई हैं।
बता दें कि बीते सोमवार को आरोपी लखन व उसके दो साथी आरोपियों को पकड कर थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से चोरी गयी तीन मोटर साइकिलें जब्त की गयी थी।
इसी कड़ी में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर विदुर नगर चौराहे से तीन संदिग्ध बाल अपचारियों को पकडा गया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से एक मोटर सायकिल, थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से दो मोटर सायकिल चोरी कर बेचने के लिए छिपाना बताया। उन्होंने भंवरकुआ क्षेत्र मे भी चोरी करना कबूला। उनकी निशानदेही पर तीन मोटर सायकिल जब्त की गयी । इस प्रकार गैंग से अभी तक कुल 6 मोटर साइकिलें बरामद की गयी हैं और भवंरकुआ थाने की चोरी का भी खुलासा हुआ है ।
गैंग का सरगना आरोपी लखन, अपनी गैग में नाबालिग लड़कों को शामिल कर, शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों से शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में की गई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
February 12, 2024 विकास और जनकल्याण डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर विधानसभा-1 को मंत्री विजयवर्गीय ने दी 2.47 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की […]
January 12, 2021 बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर
नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। […]
September 22, 2021 सुशांत, सिद्धार्थ और सत्य का साक्षात्कार…
कोरोना त्रासदी ने जीवन को अनेक अकल्पनीय स्मृतियाँ प्रदान की हैं जो सदैव मन मस्तिष्क में […]
March 2, 2021 11 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ पाए गए 134 नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी बनीं हुई है। सोमवार को भी ग्रोथ रेट 11 फीसदी रहा। […]
December 3, 2019 12 लाख किलोमीटर की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं अरमांडो इंदौर : जर्मनी के 73 वर्षीय नौजवान साइकिलिस्ट अरमांडो इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 26 […]
June 28, 2019 सतना में बीजेपी नेता ने पंचायत सीईओ पर किया जानलेवा हमला सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। […]
June 21, 2021 टीकाकरण महाअभियान को लेकर इंदौर में उत्सवी माहौल, 2 लाख टीकाकरण का बनेगा रिकॉर्ड
इंदौर: बीते तीन माह कोरोना का कहर देखने और भुगतने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर […]