इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से अजमेर से उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दस-दस फेरे लगाएगी।
रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 09655 अजमेर – उज्जैन स्पेशल 27 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक अजमेर से प्रति शनिवार को 22.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़(02.10/02.15, रविवार), नीमच(03.13/03.15), मंदसौर(03.54/03.56), रतलाम(05.40/05.50) एवं बड़नगर(06.43/06.45) होते हुए रविवार को 08.10 बजे उज्जैन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09656 उज्जैन- अजमेर स्पेशल 28 अप्रैल, 2024 से 30 जून, 2024 तक उज्जैन से प्रति रविवार को 13.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के बड़नगर(14.52/14.54), रतलाम(15.40/15.50), मंदसौर(16.56/16.58), नीमच(17.56/17.58) एवं चित्तौड़गढ़(19.25/19.30) होते हुए प्रति रविवार को 23.40 बजे अजमेर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं बड़नगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
May 20, 2021 ब्लैक फंगस की पहचान और इलाज के लिए चलाएंगे अभियान, 31 मई तक कोरोना पर पूरीतरह काबू पाने का है लक्ष्य- शिवराज
इंदौर : मध्यप्रदेश में इंदौर संभाग कोरोना को काबू में करनेवाला पहला सम्भाग बनने जा रहा […]
July 22, 2023 पोलिसिंग इन इंडिया, ट्रायल्स एंड ट्रिबुलेशंस का विमोचन
पूर्व आईपीएस अखिलेश झा ने लिखी है यह पुस्तक।
कर्तव्यपथ पर चलते हुए आनेवाली कठिनाइयों […]
March 11, 2021 महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व पर सम्पन्न हुई कार्यशाला
इन्दौर : महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का […]
March 18, 2017 दिग्विजय सिंह ने हमें सरकार बनाने से रोका : गोवा कांग्रेस पणजी ।। गोवा विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सत्ता से […]
January 10, 2021 145 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने […]
June 14, 2024 वाहन चुराकर अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाले चोर गिरोह का, पुलिस थाना लसूडिया इंदौर ने पर्दाफाश […]
February 22, 2023 सुपर कॉरिडोर पर विकसित होगा स्टार्टअप पार्क, की गई कंसल्टेंट की नियुक्ति
योजना क्रमांक टीपीएस - 9 और टीपीएस - 10 में आई आपत्तियों का निराकरण कर दी गई […]