इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत किसी भी धार्मिक कार्य और त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिये आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। सभी संबंधितों से अपेक्षा है कि वे अपने अपने घरों में ही पूजा उपासना करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का रखा जाए ध्यान।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं होंगे। साथ ही फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना ज़रूरी होगा। माह अगस्त में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम के त्योहारों को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी और आवश्यक विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Related Posts
May 10, 2023 महापौर ने रंगवासा में निर्माणाधीन आवासीय इकाइयों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा रहा आवासीय इकाइयों का निर्माण।
निर्माण कार्य […]
December 23, 2024 12 जनवरी से प्रारंभ होंगे झंडा उंचा रहे हमारा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम
'संस्था सेवा सुरभि’, पुलिस, नगर निगम, प्राधिकरण और प्रशासन की सहभागिता में 12 जनवरी को […]
June 27, 2019 निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक […]
October 21, 2020 महू रेलवे स्टेशन पर भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना- प्रदर्शन
महू : AIRF एवं WREU शाखा डॉ. अंबेडकर नगर महू में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) […]
January 11, 2019 वैचारिक युद्ध है 2019 का लोकसभा चुनाव- शाह नई दिल्ली: 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इस […]
April 22, 2025 बॉलीवुड में आपका हुनर और काबिलियत ही काम आती है
पत्रकारों से चर्चा में बोले अभिनेता चंदन रॉय।
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया' […]
February 2, 2025 बजट में मिडिल क्लास को दिया है बड़ा उपहार : सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा लोकसभा में पेश किए गए […]