अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन) के वार्षिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे. ट्रंप का यह कदम वर्षों से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते हैं.
ट्रंप ने ट्विटर पर घोषणा की कि मैं इस साल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा. उन्होंने कहा, कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें. पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है. इस रात्रिभोज को वाशिंगटन डीसी का सबसे उच्चस्तरीय कार्यक्रम माना जाता है. पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और हॉलीवुड की चर्चित हस्तियां इस समारोह में शिरकत करती हैं. पहली बार इस समारोह का आयोजन वर्ष 1920 में किया गया था.
इस साल यह रात्रिभोज 29 अप्रैल को आयोजित किया जाना है. एक दिन पहले ही द न्यूयार्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी समेत कई बड़े खबरिया समूहों को व्हाइट हाउस के एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था. इस अभूतपूर्व कदम के कारण ट्रंप प्रशासन और मीडिया के संबंधों में चल रहा तनाव और अधिक बढ़ गया.
Related Posts
February 3, 2019 गुनिजान समारोह में गरुड़- टिपानिया की दमदार प्रस्तुति इंदौर: जाल सभागृह में आयोजित गुनिजान संगीत समारोह के दूसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र […]
April 23, 2020 300 बेड के साथ एमटीएच अस्पताल भी कोरोना के इलाज के लिए सज्जित इंदौर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ विभाग लगातार चिकित्सा […]
February 9, 2021 ज्योतिषाचार्यों का आकलन, सप्तग्रहों का मिलन बन सकता है बड़ी विपदा का सबब
इंदौर : फरवरी माह में सप्त ग्रहों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जिससे देश और दुनिया में […]
May 25, 2022 मालवा उत्सव का आज होगा रंगारंग आगाज
होलकर कालीन बाड़े के रूप में सजेगा मंच।
इंदौर गौरव दिवस पर हो रहे आयोजन मे देवी […]
July 21, 2022 नगर निगम चुनावों में बीजेपी को लगा जोर का झटका, सात नगर निगम हाथ से फिसले
भोपाल: एमपी में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 16 नगर निगमों में मेयर पद के चुनाव […]
September 30, 2021 देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक
इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना […]
January 15, 2019 कर्नाटक में गहराया संकट, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से वापस लिया समर्थन बंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। दो निर्दलीय विधायकों एच […]