इंदौर : लम्बे समय बाद बीजेपी संगठन ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। 24 जिलों में नियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। ज्यादातर जिलों में नए व युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर में नगर और ग्रामीण ताई- भाई ने आपस में बांट लिए हैं।
विजयवर्गीय समर्थक गौरव रणदिवे को बनाया अध्यक्ष।
कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक गौरव रणदिवे को इंदौर नगर बीजेपी की कमान सौंपी गई है। वे गोपी नेमा का स्थान लेंगे। गौरव रणदिवे को नगर अध्यक्ष बनाए जाने से उमेश शर्मा जैसे दावेदारों को मायूस होना पड़ा है।
जिलाध्यक्ष ताई की पसंद का।
बीजेपी इंदौर के जिलाध्यक्ष ग्रामीण के पद पर पूर्व विधायक राजेश सोनकर की ताजपोशी की गई है। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन के समर्थक हैं।सांवेर में राजेश सोनकर इस बार तुलसी सिलावट से चुनाव हार गए थे। पर समय ऐसा पलटा की सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। सिंधिया कोटे से वे शिवराज मन्त्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। अब वे सांवेर में होनेवाले उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। ऐसे में बदले हुए राजनीतिक समीकरण को देखते राजेश सोनकर को पार्टी का जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) बनाकर उपकृत किया गया है, वहीं तुलसी सिलावट को जिताने की महती जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर डाल दी गई है।
Related Posts
January 29, 2022 जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी […]
November 22, 2022 दुनिया के समक्ष इंदौर के अतिथि सत्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं का अनूठा उदाहरण पेश करें..
इंदौर दुनिया के सपनों का शहर बना - मुख्यमंत्री चौहान।
प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]
May 29, 2023 प्राकृतिक आपदा पर न हो राजनीति
महाकाल लोक की क्षतिग्रस्त मूर्तियों को शीघ्र पुनः स्थापित किया जाएगा।
महाकाल लोक का […]
January 9, 2024 बेकाबू स्कूल बस ने रेस्टोरेंट संचालक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
एक एक्टिवा सवार भी हुआ घायल।
माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा।
लॉरेल्स स्कूल की […]
March 17, 2022 सुहास भगत की जगह हितानंद शर्मा बनाए गए बीजेपी मप्र के प्रदेश महामंत्री
भोपाल : मिशन- 2023 की तैयारी में जुटी मप्र बीजेपी में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। […]
March 31, 2020 कोरोना के इलाज में उपयोगी ड्रग का निर्माण करनेवाली फैक्ट्री फिर शुरू हुई इंदौर : दवा बनाने वाली कंपनी इप्का लेबोरेटरी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। […]