मरीजों को वार्डों में किया गया शिफ्ट।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं।
इंदौर : बुधवार देर रात एलआईजी चौराहा स्थित केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मरीजों को शिफ्ट करने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि अस्पताल के आईसीयू में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि इसकी अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई।आईसीयू में अधिकतर गंभीर मरीज थे जिन्हें तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन धुआं भर जाने से मरीज व परिजनों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, इसपर अस्पताल की खिड़कियां तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।फिलहाल हालत नियंत्रण में है। किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है।
Related Posts
January 4, 2023 जिलाबदर अवधि में इंदौर में घूम रहा कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : कुख्यात जिलाबदर बदमाश को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्त में लिया है।आरोपी थाना […]
October 10, 2020 19 फीसदी के ऊपर पहुंचा ग्रोथ रेट, 7 और मरीजों की मौत।
इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार उतार- चढ़ाव आ रहा है। कभी लगता है, संक्रमण कम हो रहा […]
January 8, 2023 लालबाग में लोक कला उत्सव ह्रदय दृश्यम का मंत्री ठाकुर ने किया शुभारंभ
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि […]
September 5, 2021 लसूड़िया क्षेत्र में बड़ी पार्टी के आयोजन की अनुमति देने का जिला प्रशासन ने किया खंडन
इंदौर : सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के […]
April 19, 2025 एक मच्छर के काटने से बिगड़ गई बच्ची की हालत
MRSA नामक बैक्टिरियल इन्फेक्शन से हुई ग्रस्त।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का […]
July 3, 2024 हिंदू जागरण मंच ने अर्थी सजाकर दफनाया राहुल गांधी का पुतला
लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने का किया विरोध।
भारी पुलिस बल […]
May 12, 2020 रिपोर्टिंग तो मार्शल्ला में भी की लेकिन ऐसा कर्फ्यू नहीं देखा..! 🔹कीर्ति राणा/89897-89896
इंदौर : जो विधिवत डिग्रीधारी पत्रकार हैं उनके और जो मेरी तरह […]