मास कॉम डिपार्टमेंट ने आयोजित किया “एक्सप्रेस वे“
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के मास कम्युनिकेशन विभाग ने स्टूडेंट्स के स्टेज फियर को दूर करने और उन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए “एक्सप्रेस वे” का आयोजन किया। इस दौरान ‘थोड़ी सुनते हैं, थोड़ी सुनाते हैं’ कि टैग लाइन को सार्थक करते हुए..स्टूडेंट्स ने अपने टैलेंट को शोकेस किया।
छात्रों ने कविता, डांस, सिंगिंग और स्टोरी टेलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड डॉ.जुबेर खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां वो बिना किसी डर और हिचक के परफॉर्म कर सकें, ये सोचे बिना की उन्हें जज किया जा रहा है। कार्यक्रम की खास बात यह थी कि इस इवेंट को ऑर्गनाइज करने वाले भी स्टूडेंट्स ही थे। फैकल्टी के मार्गदर्शन में छात्रों ने पूरे इवेंट की कमान संभाली। इससे आने वाले समय में स्टूडेंट्स को उनके करियर में भी मदद मिलेगी।
प्रेस्टीज यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल डॉ. एस रमन अय्यर ने बताया कि प्रेस्टीज कॉलेज पढ़ाई के साथ ऐसे आयोजन करता रहता है, जिससे स्टूडेंट्स की ओवरऑल ग्रोथ हो। वे ऐसे इवेंट्स में काम करते हुए सीखे और आगे बढ़े।
Related Posts
August 1, 2025 इंदौर के नागरिकों को महापौर ने दी अत्याधुनिक डिजिटल बस स्टॉप्स की सौगात
इंदौर : महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को शहरवासियों को […]
March 8, 2023 मुख्यमंत्री निवास पर खूब बिखरे होली के रंग, गीत – संगीत की भी सजी महफिल
नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी हुए शामिल।
मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने […]
December 20, 2018 बुधनी के लोगों से मिलकर भावुक हुए शिवराज भोपाल: श्यामला हिल्स स्थित जिस बंगले में सीएम के बतौर 13 साल तक लोगों से मिलकर उनके दुख- […]
April 6, 2021 मनमाने वसूले जा रहे रेमडेसीवीर के दाम, सरकार बनी हुई है मौन..!
कीर्ति राणा इंदौर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जैसे जैसे बढ़ रही है, उपचार में […]
September 9, 2021 एक क्विंटल चांदी से सजेगा देवास स्थित मां चामुंडा का दरबार
देवास : शहर के प्रमुख आस्था केन्द्र माता टेकरी पर स्थित मां तुलजा भवानी (बड़ी माता) […]
May 3, 2022 सुखलिया स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से
बापट चौराहा स्थित श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में 6 मई को होगा बटुकों का नि:शुल्क […]
October 10, 2022 महाकाल लोक की छटा अदभुत और अलौकिक है – मुख्यमंत्री चौहान
उज्जैन : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर महाकाल लोक […]