इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर लगाई गई रोक को लेकर मचे बवाल को दरकिनार करते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि रोक जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर में आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या काफी बढ़ सकती है। इंदौर के मरीजों को भी बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मिलाकर बेड की क्षमता करीब 5 हजार है। बेड की उपलब्धता सीमित है। ऐसे में यह जरूरी है कि उन सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए, जहां से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने वाले हुए सहमत।
कलेक्टर मनीष सिंह ने विधायक संजय शुक्ला और अन्य जनप्रतिनिधियों की आपत्ति को लेकर कहा कि उनसे बात हुई है। हालात की गंभीरता और आने वाले समय में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने की संभावना से उन्हें अवगत कराया गया। इसके बाद धार्मिक गतिविधियों पर रोक के फैसले से वे भी सहमत नजर आए।
जारी रहेंगे प्रतिबंध।
कलेक्टर मनीष सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि हालात को देखते हुए जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना और मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में होली- धुलंडी को लेकर लगाए गए प्रतिबन्ध बरकरार रखे जाएंगे। धर्मस्थल बन्द होना शुरू हो गए हैं। आगामी आदेश तक इन्हें बन्द रखा जाएगा।
Related Posts
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
August 29, 2022 जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने झांकी मार्ग पर पैचवर्क के दिए निर्देश
इंदौर : निगम के जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों […]
September 21, 2021 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद […]
March 30, 2021 मप्र की पहल, अनन्या और अमिशी ने क्वालिफाइंग के अंतिम दौर में किया प्रवेश
इंदौर : मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित और आईटीसी द्वारा प्रायोजित नेशनल जूनियर 2020 […]
June 1, 2022 लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ मालवा उत्सव का समापन
घूप कुडू ,लावणी, कोली, गरबा रास, कर्मा, कालबेलिया चकरी, भवाई, थाट्या नृत्य से सजा मालवा […]
July 3, 2025 तीन वर्ष से फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अवैध वसूली के प्रकरण में 3 वर्ष से फरार, 5000 रुपये का इनामी बदमाश, पुलिस थाना […]
March 2, 2025 देवी अहिल्या विवि ने डेटा स्टोरेज सटीकता बढ़ाने के लिए विकसित की सेमीकंडक्टर चिप
तकनीकि शिक्षा मंत्री परमार ने नवाचारी शोध के लिए विश्वविद्यालय परिवार को दी […]