इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य का हाल-चाल वीडियो कॉल द्वारा प्राप्त किया। शिवम इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है।
मुख्यमंत्री चौहान ने शिवम से कहा “चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।” उन्होंने शिवम से कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था, कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सकों को भी शिवम के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री कमल पटेल शिवम से मिलने पहुंचे थे। शिवम ने मुख्यमंत्री से बात करने की इच्छा जताई थी। कमल पटेल ने वादा किया था कि वे भोपाल जाकर सीएम से बात कराएंगे। इधर अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि शिवम की चोट ठीक हो रही है। पहले वह अचेत था लेकिन अब धीरे-धीरे बात करने लगा है।
Related Posts
August 21, 2022 सफाई मित्रों के सम्मान में मंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, की सफाई
शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों […]
June 19, 2017 उड़ते विंमान में हुआ बच्ची का जन्म नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान […]
October 6, 2020 31 दिसंबर तक निगम के बकाया करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इन्दौर : सोमवार को नेहरू पार्क में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक बुलाई गई ! बैठक में […]
May 3, 2021 टवेरा गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही 1लाख रुपए से अधिक मूल्य की देशी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कोरोना महामारी में अवैध शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
August 27, 2023 सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के स्थापना दिवस पर दी गई मैथिल लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां
इंदौर : सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का आठवाँ स्थापना दिवस समारोह मैथिल समाज की महिलाओं ने […]
May 26, 2021 सम्पत्ति बंटवारे के विवाद में हत्याकांड को अंजाम देनेवाले 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को खुड़ैल थाना […]
January 7, 2020 संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद इंदौर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का […]