इंदौर : कोरोना संक्रमण का फैलाव शहर में फिर तेजी से होने लगा है। लोगों के लापरवाही बरतने का ही ये नतीजा है कि बीते तीन दिनों से संक्रमण के मामले 100 के ऊपर जा रहे हैं। बुधवार को 136, गुरुवार को 129 और शुक्रवार को 145 मरीज संक्रमित पाए गए। जून माह में संक्रमण पर काफी हद तक रोक लग गई थी लेकिन दिशा- निर्देशों की अवहेलना का ही असर है कि जुलाई में पुनः संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है।
6 फीसदी सैम्पल मिले संक्रमित…!
शुक्रवार 17 जुलाई को 2130 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग मिलाकर 2575 सैम्पल की जांच की गई। 2394 निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव सैम्पलों की तादाद 145 रही। 31 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 5 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। शुक्रवार का औसत देखा जाए तो टेस्टिंग के लगभग 6 फीसदी संक्रमित निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 116500 सैम्पलों की जांच की गई है। 5906 सैम्पल संक्रमित पाए गए हैं।
4 मरीजों की मौत की पुष्टि, मृत्यु दर 5 फीसदी से कम हुई..!
शुक्रवार को अप्रैल माह में हुई 4 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। जिन्हें मिलाकर अब तक 288 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
36 को किया गया डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 36 मरीज कोविड अस्पतालों से पूरीतरह ठीक होने पर घर भेजे गए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 4175 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। इनका औसत देखा जाए तो करीब 71 फीसदी है। 1443 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 6, 2019 रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक ही विश्वकप में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2019 में गजब के फॉर्म में चल रहे […]
March 6, 2025 मुंबई में खुलेगा एलन मस्क की कंपनी ‘टेस्ला’ का शोरूम
मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla को अब भारत […]
April 6, 2024 आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया पर सर्वे करेंगे चिकित्सा के विद्यार्थी
इंदौर : अलग - अलग चिकित्सा पद्धतियों के महाविद्यालयों द्वारा तीन दिवसीय शिविर ग्राम […]
October 1, 2021 इंदौर विकास योजना- 2021 के निवेश क्षेत्र में शामिल 79 गांवों के भू उपयोग मानचित्र को लेकर आपत्तियां, सुझाव आमंत्रित
इंदौर : इंदौर विकास योजना 2021 के निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किए गए अतिरिक्त 79 ग्रामों […]
September 18, 2022 ग्वालियर में मिलावटी खाद्य तेल का जखीरा जब्त
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए 1100 किलो मिलावटी […]
July 8, 2020 इंदौर में 5 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 250 से ज्यादा मौतें…! इंदौर : सोमवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल के बाद मंगलवार 6 जुलाई को उसमें कुछ कमीं […]
August 24, 2020 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में ही होगी कोरोना संक्रमण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका पर इंदौर हाईकोर्ट में ही सुनवाई होगी। […]