कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मतदान के दिन अपनाई जानेवाली रणनीति पर किया मंथन।
इंदौर : नगरीय निकाय के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे की रणनीति बनाने में जुटे रहे। सुबह से ही लगातार शुरू हुआ बैठकों का दौर देर शाम तक जारी रहा। प्रचार खत्म होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव के लिए रिलैक्स होने का सबसे खास दिन इसलिए भी था क्योंकि मंगलवार को उनकी माताजी का भी जन्मदिन था, इसलिए पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह का समय अपने परिवार और माताजी को दिया। उसके बाद बैठकों का दौर शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आगंतुकों के साथ चर्चा की। उसके बाद पुष्यमित्र भार्गव ने संगठनात्मक बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की। दोपहर में तेज़ बारिश के बीच पुष्यमित्र भार्गव छावनी अनाज मंडी में अनाज व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आनेवाली समस्याओं का जायजा लिया। पुष्यमित्र भार्गव ने अनाज कारोबारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगे। विभिन्न बैठकों के बाद पुष्यमित्र भार्गव अभय प्रशाल में विधि प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल हुए और उपस्थित साथियों से चर्चा की ।भार्गव ने इन सभी बैठकों के बाद संगठनात्मक दृष्टि से विभिन्न लोगों से मुलाकात की और फोन पर चर्चा की।
भार्गव ने देवपुत्र के आलोक कुमार अष्ठाना के कार्यलय पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Related Posts
June 21, 2021 कतिपय टीकाकरण केंद्रों पर समुचित इंतजाम नहीं होने से नाराज कलेक्टर ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस
इंदौर : सोमवार को प्रारम्भ हुए टीकाकरण महाअभियान के तहत पूरे जिले में एक हजार टीकाकरण […]
March 25, 2022 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है टीबी का इलाज, पूरीतरह हो सकती है ठीक- डॉ. पांडे
इंदौर : टीबी याने क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। कुछ साल पहले तक टीबी से जान गंवाने […]
September 5, 2021 खजराना गणेश को समर्पित होगा 51 हजार लड्डुओं का भोग
इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक […]
September 22, 2020 ट्रक लूट की योजना बनाते पकड़े गए आरोपी का जमानत आवेदन खारिज इंदौर : सोनल पटेल तृतीय अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश महू की अदालत ने थाना किशनगंज के […]
December 4, 2023 हुकमचंद मिल की जमीन गृह निर्माण मंडल को हस्तांतरित करने को लेकर बनी सैद्धांतिक सहमति
मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न।
नगर निगम इंदौर, हुकुमचंद मिल मजदूरों की समस्या के […]
October 25, 2016 सोशल मीडिया के शौक को बदलें करियर में, इस तरह करना होगा काम करियर डेस्क। अगर सोशल मीडिया आपका पैशन है तो इसे ही आप अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। […]
August 7, 2021 कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के दिए संकेत, शर्मा या वर्मा को मिल सकता है मौका…?
भोपाल : लगता है देर से ही सही पर पूर्व सीएम कमलनाथ को ये समझ आ गया है कि कांग्रेस के […]